कॉन्सेप्ट फोटो
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज पल-पल में लागातार बदल रहा है। कड़ाके के ठंड के बीच कभी बारिश तो कभी घने कोहरे के बीच यहां के लोगों का हाल बेहाल है। बीते दिनों 16 जनवरी को दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड की बीच झामझम बारिश हुई थी, जिससे दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ गई थी।
ऐसे में आज आज यानी शुक्रवार 17 जनवरी की सुबह कड़ाके के ठंड के बीच घने कोहरे का पहरा लगातार जारी है, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई है। IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो होने के कारण यहां की फ्लाइट लेट से उड़ान भर सकती है। इसके साथ ही घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली और उत्तर भारत की ओर चलने वाली कई ट्रनें लेट चल रही है।
बीते दिनों 16 जनवरी को झमाझम बारिश ने पूरे उत्तर भारत में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव ला दिया था। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी बारिश हुई थी। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरने की उम्मीद जताई गई है। आईएमडी ने कई उत्तरी राज्यों में भीषण शीत लहर और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | A thin layer of fog covers parts of Delhi as temperature dips in the national capital Visuals from New Delhi railway station pic.twitter.com/uZJiAIdopR — ANI (@ANI) January 17, 2025
दिल्ली एनसीआर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में गिरावट के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की पतली परत छाई हुई है। जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे का पहरा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण दिल्ली और उत्तर भारत की ओर चलने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन पर आने से पहले अपने ट्रेन का स्टेट्स जरूर चेक कर लें।