Kal Ka Mausam: पूरब से पश्चिम तक होगी झमाझम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Tomorrow Weather Alert: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग निम्न दाब क्षेत्रों के कारण आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और समुद्र में उथल-पुथल मच सकती है।
india weather forecast
प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग निम्न दाब क्षेत्रों के कारण आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और समुद्र में उथल-पुथल मच सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया फिलहाल थम गई है।

सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर बना एक निम्न दाब क्षेत्र मंगलवार सुबह कच्छ और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यह प्रणाली अगले 12 घंटों के भीतर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए कई इलाकों में बारिश होने वाली है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की वापसी के साथ ही पिछले एक हफ्ते से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि, अब गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कल से 3 अक्टूबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राजस्थान-गुजरात का मौसम

बात करें पश्चिम के मौसम की तो 3 अक्टूबर तक गुजरात और कच्छ क्षेत्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इसके साथ ही पड़ोस के राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है।

यूपी और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस ने काफी परेशान किया है। आईएमडी ने 1 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अभी से बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।

येलो अलर्ट वाले अन्य राज्य

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कई अन्य राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्य शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com