विवेक विहार अग्निकांड: किसी के लिए बेड बनी चिता तो किसी ने सीढ़ियों पर तोड़ा दम; कैसे मरे 9 लोग, कारण क्या?
Delhi Vivek Vihar Fire Incident: शहादरा के विवेक विहार में अलसुबह भयावह घटना हुई। चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की जान चली गई। तबाही के बाद का आलम देखकर राहत बचाव कर्मियों के भी होश उड़ गए।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हादसे के बाद मौके पर कुछ ऐसे थे हालात, फोटो- सोशल मीडिया
Vivek Vihar Fire Tragedy: इंसानी आराम की एक ऐसी चीज, जिसके बिना इस भयावह गर्मी से निजात पाना कठिन लगता है, ने आज 9 जिंदगियां निगल लीं। दिल्ली के शहादरा में एसी में हुए ब्लास्ट के बाद एक चार मंजिला इमारत श्मशान में तब्दील हो गई।
ये अग्निकांड इतना भयावह था कि लोगों को संभलने और जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। जिसने कोशिश भी की, उसे इलेक्ट्रिक लॉक ने जान गंवाने पर मजबूर कर दिया। कई जानें जाने का बड़ा कारण फ्लैट्स में लगा इलेक्ट्रिक ताला भी रहा।
इमारत में आठ फ्लैट्स थे, धू-धू कर जल उठा तीन फ्लोर
बताया जा रहा है कि इस चार मंजिला इमारत में आठ फ्लैट थे। इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिलें आग की वजह से पूरी तरह से जल गईं। इनमें रहने वाले सभी लोग या तो गंभीर रूप से झुलस गए या फिर उनकी मौत हो गई। हादसे में अब तक 9 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के बोपदेव घाट पर डेकोरेशन गोदाम में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट से 30 लाख का मंडप का सामान जलकर राख
जबलपुर: कबाड़खाने में लगी भीषण आग, एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैली दहशत, हादसे में कोई हताहत नहीं
Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
कंकाल बने शव, पहचान भी मुश्किल
मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो इस अग्निकांड में सब कुछ तबाह हो गया। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जान गंवाने वाले सभी लोग पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। उनके शवों में सिर्फ कंकाल ही बचा रह गया है।
इलाके के नगर पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि जब ऊपर जाकर देखा गया तो उन्होंने पाया कि दूसरे फ्लोर पर 6 शव और सबसे ऊपर सीढ़ियों पर तीन शव पड़े हैं। लूथरा ने कहा कि शवों की पहचान करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शवों के हाल ऐसे हैं कि बिना डीएनए किए शवों की शिनाख्त भी नहीं हो सकती।
किसी के लिए बेड बनी चिता तो किसी ने सीढ़ियों पर तोड़ा दम
जानकारी सामने आ रही है कि सभी 9 लोगों ने खुद को बचाने की भरसक कोशिश की। शव बेड पर ऐसे जला पाया गया, मानो बिस्तर ही चिता बन गया हो। कोई सीढ़ियों से छत पर जाकर जान बचाने की कोशिश करते समय आग की चपेट में आ गया। सीढ़ियों पर मिले शव ये गवाही दे रहे हैं कि आग बेहद विकराल थी।
इलेक्ट्रिक लॉक के चलते कैद हुए लोग
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फ्लैट्स में इलेक्ट्रिक लॉक भी लगे हुए थे। आग लगने के बाद पावर कट हुआ और लॉक्स ने काम करना बंद कर दिया। लोग अपने फ्लैट्स और कमरे में ही बंद होकर रह गए। दम घुटने और आग की लपटों ने आखिरकार उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया।
इस हादसे के बाद मौके पर लोग रोते बिलखते नजर आए। तस्वीरों को देखने पर पता चलता है कि आग का रूप बेहद विकराल था। शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि गर्मी में ठंडक देने वाली एसी एक दिन उनकी जान ले लेगी।
क्या बोले आला अधिकारी?
#WATCH | Delhi’s Vivek Vihar fire incident | Deputy Commissioner of Police (DCP) for Shahdara District, Rajendra Prasad Meena, says, “So far, 10-15 people have been rescued. 2-3 people are injured, and they have been sent to the hospital. Nine people have lost their lives in the… pic.twitter.com/N3OUPbB9BA — ANI (@ANI) May 3, 2026
मृतकों में कौन-कौन?
इस हादसे में 9 लोगों की जान गई है। लिस्ट इस प्रकार है-
| नाम | उम्र | लिंग | |
|---|---|---|---|
| अरविंद जैन | 60 | पुरुष | |
| अनीता जैन | 58 | महिला | |
| निशांत जैन | 35 | पुरुष | |
| आंचल जैन | 33 | महिला | |
| मास्टर आकाश जैन | 1.5 | पुरुष | |
| नितिन जैन | 50 | पुरुष | |
| शैले जैन | 48 | महिला | |
| सम्यक जैन | 25 | पुरुष | |
| शिखा जैन | 45 | महिला |
