दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है। एक अज्ञात कार गेट तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गई जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
दिल्ली विधानसभा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Vidhansabha: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है। एक अज्ञात कार गेट तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गई जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यह घटना कैसे हुई और कार अंदर तक कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की पड़ताल कर रही है और वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है।
जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की सफेद टाटा सिएरा कार मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए वीआईपी एंट्री से विधानसभा परिसर में घुस गई।
स्पीकर रूम के बाहर तक पहुंचा अज्ञात
कार में सवार व्यक्ति स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
आज की ताजा खबर 25 मई LIVE: अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
#WATCH दिल्ली: दिल्ली विधानसभा परिसर से एक कार के सुरक्षा बैरियर तोड़कर जबरदस्ती परिसर में घुसने की कोशिश की गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/GVNMWxYsz3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2026
दिल्ली पुलिस ने दी यह जानकारी
दिल्ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन विधानसभा परिसर में प्रवेश किया जिसकी वजह से लोहे का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक आगे बढ़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वहां से निकल गया।
कार ड्राइवर ने ढक रखा था चेहरा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना के समय गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यह पूरी घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस वाहन और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढें: भाजपा के इस सीएम पर गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया जांच का आदेश; ₹1,270 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला
चश्मदीदों ने क्या बताया?
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार तेज़ी से अंदर आई और कुछ देर परिसर में घूमती रही। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई और आसपास खड़े रिक्शा चालक और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए इसके अलावा चश्मदीदों ने यह भी बताया कि थोड़ी देर बाद कार दोबारा उसी तरफ लौटी, फिर से गेट को टक्कर मारी और तेजी से बाहर निकलकर फरार हो गई. पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
