दिल्ली के 150 बहुमंजिला मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हिंसा की आशंका के बीच पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Shalimar Bagh Demolition Drive: शालीमार बाग में 150 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
- Written By: अमन मौर्या
दिल्ली के शालीमार में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किया फ्लैग मार्च (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Shalimar Bagh Delhi Police Flag March: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में लगभग 150 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। राजस्व विभाग द्वारा दिए गए नोटिस की समयावधि शनिवार रात को समाप्त हो गई। इसके बाद यहां प्रशासन द्वारा कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। कार्रवाई के मद्देनजर इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल तैनात किया गया है।
कोर्ट से नहीं मिली राहत
प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ इन मकान मालिकों ने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहत नहीं मिली। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई सड़क चौड़ी करने के लिए की जा रही है। शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड तक करीब 150 घर इसकी जद में आ रहे हैं।
ये मकान काफी पुराने और बहुमंजिला मकान हैं। डिमोलिशन कार्रवाई के बाद आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की ओर जाने वाली सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर मंडी तक जोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
Bakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
कार्रवाई के मद्देनजर प्रशासन ने शालीमार गांव चौक, हैदरपुर, दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन मुख्यालय, साहब सिंह द्वार, आजादपुर मंडी अंडरपास, मैक्स रोड के आस-पास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। यह रविवार सुबह चार बजे से लेकर देर शाम आठ बजे तक बंद रहेगा। राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Commuters are advised to plan their travel in advance as traffic restrictions and diversions will be in place on 31.05.2026 from 04:00 AM to 08:00 PM in the Shalimar Bagh area, including Sahab Singh Dwar, Shalimar Village Chowk, Azadpur Mandi Underpass, Haiderpur, Delhi Police… pic.twitter.com/btQMmdP9mU — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 30, 2026
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने एक्स पर पोस्ट जारी कर शालीमार बाग क्षेत्र के निवासियों से शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और मौजूदा हालात को देखते हुए, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एक व्यापक ‘फ्लैग मार्च’ आयोजित किया गया है।
🚨 *PUBLIC APPEAL – PS SHALIMAR BAGH, NORTH-WEST DISTRICT*🚨 👉🏻North-West District Police appeals to all residents of the PS Shalimar Bagh area to maintain peace, harmony, and law & order. 🔸In view of the Hon’ble Supreme Court’s order and the prevailing situation, an extensive… pic.twitter.com/77aDOcLl8C — DCP North-West Delhi (@DCP_NorthWest) May 30, 2026
अफवाहों से बचने की अपील
सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलाए जा रहे किसी भी भड़काऊ भाषण, अफ़वाह, गुमराह करने वाले संदेश या बिना पुष्टि वाली जानकारी पर ध्यान न देने की भी अपील की है। पोस्ट में कहा गया है कि कृपया अफवाहें न फैलाएं और न ही ऐसी कोई सामग्री फॉरवर्ड करें, जिससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सद्भाव भंग हो सकता हो।
हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करें, शांत रहें और कानून के शासन का सम्मान करते हुए शांति बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
ड्रोन से की जा रही निगरानी
कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके को सील करने के लिए जिले के सभी थानों से बेरिकेड्स मंगाए गए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के एक दिन पहले ही लोगों द्वारा मकान खाली करके सामान ले जाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ते नजर आए।
