-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Preet Vihar Thar Accident Thar Crashes Out Of Delhi Showroom
पत्नी पर लुटाया प्यार…जन्मदिन पर गिफ्ट की थार, नींबू पर चढ़ाते ही हुआ कांड; उपर हो गए पहिए चार
- Written By: Saurabh Pal
Delhi News: राजधानी दिल्ली में युवक ने पत्नी को जन्मदिन पर थार गिफ्ट की। लेकिन थार के पहिए के नीचे नीबू दबाते समय एक्सीलेटर महिला ज्यादा दबा दिया। जिससे थार 15 फिट ऊपर से नीचे गिर गई।

पलटी हुई थार (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi News: पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति का अपनी पत्नी को जन्मदिन के तोहफे के रूप में थार गाड़ी देना उस समय भारी पड़ गया, जब पहियों से नींबू कुचलने की रस्म निभाते समय पत्नी ने एक्सीलेटर जोर से दबा दिया और गाड़ी शोरूम का शीशा तोड़ते हुए लगभग 15 फुट नीचे फुटपाथ पर जा गिरी। स्थानीय लोग इस जबरदस्त हादसे को देखकर स्तब्ध रह गए।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम को हुई और इस दौरान प्रदीप, उसकी पत्नी मानी पवार और शोरूम का सेल्समैन कार में सवार थे। कार में फंसे दंपति और शोरूम कर्मी को बचाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि थार का स्टेयरिंग व्हील थामे महिला ने पहियों से नींबू को कुचलने की रस्म निभाते समय एक्सीलरेटर को ज्यादा जोर से दबा दिया, जिससे कार शोरूम के शीशे की दीवार से टकरा गई और उसे तोड़ते हुए लगभग 15 फुट नीचे फुटपॉथ पर जा गिरी।
फुटपाथ सीधी गिरी फिर पलट गई थार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में मानी की गर्दन में मामूली चोटें आईं और उसे मलिक अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसके पति और शोरूम कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। चश्मदीदों के अनुसार, कार फुटपॉथ पर सीधी गिरी और फिर पलट गई। स्थानीय निवासी कपिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिला कार खरीदने के बाद एक अनुष्ठान कराने के लिए अपने पति और एक पुजारी के साथ शोरूम पहुंची थी। उसने कहा कि दंपति ने गाड़ी एक हफ्ते पहले बुक कराई थी और उस दिन महिला का जन्मदिन था। उसके पुजारी ने उसे उस दिन गाड़ी घर न ले जाने के लिए कहा था, क्योंकि वह शुभ दिन नहीं था। हालांकि वह जिद पर अड़ी रही और वह कार बाहर ले जाकर चलाना चाहती थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘बार-बार कंधे और कमर छू रहे थे…’, मेसी ने खोली पूर्व मंत्री की पोल, सुरक्षा चूक के लिए बताया जिम्मेदार
भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
‘वह शांत, कूल और टोटल किलर हैं…’, G7 समिट में PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं वैसा नहीं
Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा
#दिल्ली : लक्ष्मीनगर में एक लड़की महिंद्रा #शोरूम पहुंची #थार गाड़ी लेने, लड़की #ड्राइविंग सीट पर बैठी एक्सीलेटर पर रखा #गाड़ी पहली मंजिल का शीशा तोड़ते हुए सीधे नीचे गिरी।#Delhi #Mahindra #mahindrathar #attention#pmhardoi pic.twitter.com/ZHNUjYqyM4 — Prashant mishra Hardoi (@PM_HARDOI) September 9, 2025
ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: दक्षिण-पूर्वी राज्यों पर मंडराया खतरा! इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी
पत्नी ने 15 फिट ऊपर से कूदा दिया थार
कपिल के मुताबिक, जब पुजारी ने अनुष्ठान के तहत पहियों से नींबू कुचलने को कहा, तो उसने ज्यादा जोर से एक्सीलरेटर दबा दिया। उसने कहा कि लगता है महिला को ऑटोमैटिक कार चलाने का अनुभव नहीं था। पुलिस के अनुसार, घटना में फुटपॉथ पर खड़ी पुजारी की मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा। पास की एक आभूषण दुकान के गार्ड वीरेंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “भगवान का शुक्र है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। महिला सदमे में थी और हमने उसे तुरंत बाहर निकाल लिया।”-एजेंसी इनपुटे के साथ
Delhi preet vihar thar accident thar crashes out of delhi showroom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र
Jun 17, 2026 | 09:53 PMSeven Hill Flyover पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी
Jun 17, 2026 | 09:53 PMCocktail 2 में लौटेगा तुम ही हो बंधु का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने डांस से बढ़ाया उत्साह
Jun 17, 2026 | 09:45 PMअयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PMJahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
Jun 17, 2026 | 09:37 PMइंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PMछत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
Jun 17, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM














