दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी जनसुनवाई, सीनियर अधिकारी सुनेंगे शिकायत; उपराज्यपाल ने दिए निर्देश
Delhi Police Thana Diwas: दिल्ली में 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों में हर शनिवार ‘थाना दिवस-जन सुनवाई’ आयोजित होगी। इसका उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निपटारा और पुलिस-जनता संवाद को मजबूत करना है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
'थाना दिवस-जन सुनवाई' दिल्ली पुलिस( सोर्स-सोशल मीडिया)
Delhi Police Thana Diwas Jan Sunwai: दिल्ली में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपराज्यपाल टीएस संधू के निर्देश पर 20 जून से राजधानी के सभी पुलिस स्टेशनों में हर शनिवार ‘थाना दिवस-जन सुनवाई’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान, पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता की भागीदारी बढ़ाना है। जन सुनवाई के दौरान लोग अपनी शिकायतें, सुझाव और सुरक्षा संबंधी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
सीनियर अधिकारी सुनेंगे शिकायत
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की निगरानी और समयबद्ध निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस साप्ताहिक अभियान का मकसद लोगों की शिकायतों के समाधान की एक व्यवस्थित प्रक्रिया बनाना, पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और सभी स्तरों पर जवाबदेही बढ़ाना है।
हर शनिवार को होगी जनसुवाई
लोक निवास के बयान में कहा गया है कि इस पहल के तहत एक खुला मंच बनाया जाएगा, ताकि शिकायतों का समाधान किया जा सके, सुझाव लिए जा सकें और स्थानीय जन सुरक्षा के मुद्दों को तेजी से सुलझाया जा सके। हर पुलिस स्टेशन में हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘थाना दिवस-जन सुनवाई’ आयोजित की जाएगी। बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल लोगों की शिकायतों को दूर करने और कानून लागू करने वाली एजेंसियों में समुदाय के भरोसे को मजबूत किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
चड्ढा वाले बयान से लेकर बगावत तक! मीडिया के सवाल पर क्या बोलीं सायोनी घोष? कहा- वक्त आने पर दूंगी जवाब
West Bengal Politics: दिल्ली में जुटी TMC बागियों की फौज, बंद कमरे की बैठक के बाद ममता बनर्जी की बढ़ी टेंशन
अल नीनो का असर तय; मौसम ही नहीं बल्कि बाजार भी करेगा परेशान, जानें रिपोर्ट में क्या कहा गया ?
World Blood Donor Day: एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियां सुरक्षित, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की बड़ी अपील
‘हर जिले का तैयार होगा शेड्यूल’
दिल्ली पुलिस कमिश्नर गोलचा द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि प्रभावी निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, स्पेशल कमिश्नर से लेकर असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों को बारी-बारी से जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। इसके लिए हर जिला एक शेड्यूल तैयार करेगा। बयान के मुताबिक, “शिकायतों का तेजी से समाधान करने और शिकायत निवारण प्रणाली में जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।”कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया कि हर पुलिस स्टेशन जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को दर्ज करने के लिए तय फॉर्मेट के अनुसार एक अलग सूचना शीट बनाएगा।
तय समय में शिकायतों का निपटारा
समय पर कार्रवाई पर जोर देते हुए गोलचा ने कहा कि जिन शिकायतों में जांच, सत्यापन या जमीनी कार्रवाई की जरूरत हो, उन्हें तुरंत सौंपा जाए और उचित समय-सीमा के भीतर उनका निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों की समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसीपी और डीसीपी समय-समय पर समीक्षा करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने सभी एसएचओ को यह भी निर्देश दिया कि वे ‘थाना दिवस-जन सुनवाई’ के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था, सहायता डेस्क और नागरिकों के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें- मुरैना: ट्रेन में आग की अफवाह और कूदने लगे यात्री…दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत
कमिश्नर ने सर्कुलर में कहा कि जन सुनवाई में आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता की बात सुनी जाएगी, चाहे उनकी शिकायत ‘इंटीग्रेटेड कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम’ (आईसीएमएस) पर दर्ज हो या न हो। जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को स्वीकार किया जाएगा और बाद में आईसीएमएस पर अपलोड किया जाएगा।
