Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस

Delhi NCR Weather: एनसीआर में इस सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। आईएमडी के अनुसार तापमान बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 11, 2026 | 10:45 AM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

IMD Predicts Rising Temperature And Humidity In Delhi NCR: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के दोहरे मिजाज का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि किसी भी दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पूरे सप्ताह ‘नो वार्निंग’ की स्थिति बरकरार

मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए ‘नो वार्निंग’ की स्थिति बरकरार रखी है। ऐसे में हल्की और छिटपुट बारिश के बावजूद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का अधिक सामना करना पड़ेगा।

11 जुलाई को 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह के समय आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 85 प्रतिशत और शाम के समय 80 प्रतिशत तक रह सकती है। हालांकि, इस दिन भी किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO

दिल्ली-NCR में बारिश का असर, AQI पहले से बेहतर, कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी

दिल्ली में बारिश का कहर: लबालब सड़कें और पानी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखिए

12 से 13 जुलाई तक मौसम में हल्का बदलाव

इसके बाद 12 जुलाई को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 13 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। आर्द्रता सुबह 80 प्रतिशत और शाम 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

14 से 16 जुलाई तक तापमान में बढ़ोतरी जारी

14 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जबकि सुबह 80 प्रतिशत और शाम 65 प्रतिशत आर्द्रता रहने की संभावना है। वहीं, 15 जुलाई और 16 जुलाई को आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बावजूद मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी

उमस भरी गर्मी से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के दौरान स्थानीय स्तर पर बादल बनने के कारण कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक या भारी वर्षा की संभावना फिलहाल नहीं है। दूसरी ओर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और नमी का स्तर ऊंचा रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दोपहर के समय धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Delhi ncr weather update imd no warning temperature rise humidity heat july 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Delhi NCR Weather
  • Delhi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.