Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश ने नहीं दी राहत! उमस और गर्मी के डबल अटैक से बढ़ी आफत, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Delhi Humidity Alert: दिल्ली-NCR में मानसून के बावजूद गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। बारिश के बाद बढ़ती नमी से बीमारियां फैल रही हैं। आईएमडी ने अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 31, 2026 | 12:28 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Seasonal Diseases Outbreak Delhi Monsoon: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मानसून के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में तेज धूप और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। बारिश होने के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना जरूर हो जाता है, लेकिन नमी तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को पहले से अधिक उमस का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पतालों में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज

मौसम के इस बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार, गले में संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यही रुख बना रहेगा। आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 31 जुलाई के लिए अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 1 अगस्त को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 2 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा, जबकि अधिकतम ह्यूमिडिटी बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 3 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

DU में दाखिले का आखिरी मौका! मिड-एंट्री राउंड के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल

राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO

आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं…वंदे मातरम बिल पर भड़के ओवैसी, BJP पर लगाया हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप

सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का साझा किया अनुभव, देखें VIDEO

बढ़ती आर्द्रता से बढ़ेगी उमस

इस दिन अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है, जिससे उमस और अधिक महसूस होगी। 4 अगस्त को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी 90 से 75 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 5 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में दिन में निकलने वाली तेज धूप तापमान बढ़ा रही है, जबकि दोपहर या शाम के समय होने वाली हल्की बारिश और बूंदाबांदी वातावरण में नमी बढ़ा रही है। यही कारण है कि लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें कर्नाटक में कावेरी पर सियासी संग्राम, KRS डैम पर भारी पुलिस बल तैनात; बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन आज

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की जरूरी सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में लंबे समय तक रहने से बचने, हल्के सूती कपड़े पहनने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। यदि तेज बुखार, गले में संक्रमण, लगातार थकान या डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है। दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और अत्यधिक नमी का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश से मिलने वाली क्षणिक राहत के साथ उमस और मौसम जनित बीमारियों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

-IANS

Delhi ncr weather forecast high humidity health risks imd alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 12:28 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Weather

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.