Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NCR Planning Board Meeting: दिल्ली-NCR का दायरा कम करने वाला प्रस्ताव खारिज, चार ‘नमो सिटी’ होगी विकसित

Delhi NCR News: दिल्ली में हुई NCRPB की बैठक में हरियाणा के 5 जिलों को NCR से बाहर करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। बोर्ड ने 4 नमो सिटी विकसित करने को मंजूरी दी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 16, 2026 | 04:17 PM

दिल्ली एनसीआर (फोटो सोर्स- सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NCR Planning Board 42nd Meeting: मंगलवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में विज्ञान भवन में NCR प्लानिंग बोर्ड की 42वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। बैठक में एनसीआर का दायरा कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। अब एनसीआर के सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा। बैठक में हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के 5 जिलों को NCR से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा था।

बैठक में यह तय हुआ है कि जो क्षेत्र पहले से NCR में है, आगे भी वो बना रहेगा। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बैठक में बोर्ड ने एक सब कमेटी बनाई है। यह कमेटी अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी। प्लानिंग बोर्ड की अगली बैठक दिसंबर महीने में होगी।

चार ‘नमो सिटी बनी सहमति

आज नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड की 42वीं बैठक हुई, जिसमें चार राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संशोधित RP-21 की घोषणा दो महीने बाद की जाएगी। प्रदूषण से जुड़ी पाबंदियां तीन क्षेत्रों पर आधारित होंगी। BS-6 ट्रांज़िशन स्कीम के तहत BS-4 वाहनों पर 30% की छूट मिलेगी। बैठक में वाहनों की संख्या कम करने और उपलब्ध जमीन पर चार ‘नमो सिटी’ विकसित करने पर चर्चा हुई।

सम्बंधित ख़बरें

Bulldozer Action: आगरा MG रोड पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

यह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी

मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा

वो इसी लायक हैं… कुणाल घोष पर अंडा फेंकने पर युवक का बड़ा बयान, बोला- बहुत जुल्म किए हैं इन लोगों ने, VIDEO

The 42nd meeting of the National Capital Region Planning Board was held today, with representatives from four states. The revised RP-21 will be announced after two months. Pollution restrictions will be based on three areas. A BS-6 transition scheme will offer 30% discount on… pic.twitter.com/153mKe8g0Q — IANS (@ians_india) June 16, 2026

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने एक्स हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सुव्यवस्थित, समन्वित एवं संतुलित विकास को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के बीच संस्थागत समन्वय को मजबूत करने, क्षेत्रीय आवागमन एवं संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने, विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा NCR से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सुव्यवस्थित, समन्वित एवं संतुलित विकास को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के बीच संस्थागत समन्वय को… pic.twitter.com/wRCOA07txV — Manohar Lal (@mlkhattar) June 16, 2026

NCRPB राज्यों के बीच समन्वित विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम, सक्षम एवं सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें- यह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी

ये नेता रहे मौजूद

इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री भी शामिल रहे। बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा एनसीआर के क्षेत्र को कम करना था।

बैठक में हरियाणा सरकार ने राज्य के 5 जिलों, चरखी दादरी, पानीपत, जींद आदि को NCR से बाहर करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता तो दिल्ली एनसीआर 100 किमी क्षेत्र में ही सिमट जाता।

Delhi ncr planning board 42nd meeting manohar lal khattar namo city haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 04:17 PM

Topics:  

  • Delhi NCR Hindi News
  • Latest News
  • Nayab Singh Saini
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.