Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वो इसी लायक हैं… कुणाल घोष पर अंडा फेंकने पर युवक का बड़ा बयान, बोला- बहुत जुल्म किए हैं इन लोगों ने, VIDEO

Kunal Ghosh News: ममता बनर्जी के आवास पर मीटिंग के जाते समय TMC नेता कुणाल घोष पर एक स्थानीय युवक ने अंडे फेंके। स्थानीय युवक ने टीएमसी लीडर पर हुए हमले को सही ठहराया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 15, 2026 | 09:40 PM

टीएमसी नेता कुणाल घोष पर युवक ने किया अंडे से हमला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

TMC Leader Attacked With Egg: TMC के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष पर सोमवार को एक युवक ने अंडे फेंके। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी के घर जाने के दौरान यह घटना घटी। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुणान घोष पर अंडे फेकने के बाद युवक ने मीडिया से बात भी की। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए युवक ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने कृत्य को सही ठहराया।

दीदी के यहां जाते समय हुई घटना

ममता बनर्जी के घर जाने के दौरान अपने ऊपर अंडा फेंके जाने पर TMC विधायक कुणाल घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं ममता बनर्जी के घर एक मीटिंग में शामिल होने आया था। मीटिंग के बाद जब मैं बाहर निकल रहा था, तो रोज की तरह पत्रकारों ने मुझसे इंटरव्यू के लिए कहा। इसलिए मैं उनके सवालों का जवाब दे रहा था। मेरा पूरा ध्यान पत्रकारों पर था। उसी समय दो लड़कों ने मुझे निशाना बनाया और मुझ पर अंडा फेंका। उनमें से एक ने अंडा फेंका। मैंने अपनी आंख बचा ली, वरना वह खराब हो सकती थी।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: A local youth throws an egg on TMC MLA Kunal Ghosh who was leaving from the residence of party chairperson Mamata Banerjee. pic.twitter.com/CHscjF6qFb — ANI (@ANI) June 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत, इथियोपिया में दिल दहला देने वाला हादसा

ब्रेक फेल या लापरवाही? गली में तूफान बनकर घुसी कार, CCTV देख दहल गए लोग

भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO

अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO

BJP पर लगाए आरोप

ममता बनर्जी को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है और फिर भी उनके घर के पास ऐसी घटना हुई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे जनता का गुस्सा न कहें। वे BJP के उपद्रवी थे। मैं किसी से नहीं डरता। उस समय पुलिस मौजूद थी और उसने कोई कदम नहीं उठाया। मैंने पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी है। लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि इस तरह की घटना मुझे रोक नहीं सकती।

Kolkata, West Bengal: On egg thrown on him, TMC MLA Kunal Ghosh says, “I came to Mamata Banerjee’s house to attend a meeting. After the meeting when I was coming out, reporters – like everyday – requested me for an interview. So, I was replying to their questions. My… https://t.co/gcKuzX8Hph pic.twitter.com/7f9kYYUYwe — ANI (@ANI) June 15, 2026

उन्होंने बहुत बुरा किया है: चंदन

कुणान घोष पर अंडे से हमला करने को सही ठहराते हुए स्थानीय युवक चंदन ने मीडिया से कहा कि उन्होंने लोगों पर बहुत ज़ुल्म किए हैं। कुणाल घोष भी कुछ कम नहीं हैं। इसलिए वे इसी लायक हैं। उन्होंने हमारे साथ बहुत बुरा किया है।

#WATCH | Chandan, the local youth says, “They have done a lot of atrocities on people. Kunal Ghosh is no less. So, they deserve this…They have wronged us a lot.” https://t.co/gcKuzX8Hph pic.twitter.com/d59Lztt3Es — ANI (@ANI) June 15, 2026

ये भी पढ़ें- अब बांग्लादेशी पार्टियां भी कर रही घुसपैठ… अधीर रंजन चौधरी ने NCPI पर कसा तंज, अमित शाह से की बड़ी अपील

ये BJP के लोग: कल्याण बनर्जी

TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंके जाने पर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में जो हाल हो रहा है। जब विधायक कुणाल घोष दीदी के घर से निकलकर प्रेस से बात कर रहे थे, तो भाजपा के गुंडों ने अंडे फेंके। पुलिस यहां थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जब CID यहां आई थी, तो मैंने बताया था कि दोनों गवाह भाजपा के लोग हैं।

Egg attack on tmc leader kunal ghosh near mamata banerjee residence bjp accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 09:40 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Latest News
  • TMC
  • Viral Video
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.