Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 घंटे में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Police Investigation: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानिए पूरी कार्रवाई और जांच की जानकारी।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 05, 2026 | 03:51 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स एआई)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Murder Case: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 20 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के 18 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में शामिल हथियार, एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शनिवार सुबह दिल्ली के सीलमपुर इलाके में डीडीए पार्क में एक 20 साल के युवक का शव मिला। मृतक का नाम तौहीद था और वह न्यू सीलमपुर के के-ब्लॉक का रहने वाला था।

हत्या में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पता चला कि उस शाम मृतक का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इकट्ठा किए गए सबूतों और लगातार कोशिशों के आधार पर, पुलिस टीम ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों शाहनवाज, नूर हसन और अनस को गिरफ्तार कर लिया।आपको बताते चले कि सीलमपुर के एसीपी मलिकियत सिंह की देखरेख में न्यू उस्मानपुर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर के.एल. यादव की अगुवाई में बनी टीमों ने कई जगहों से अहम सबूत जुटाए। ये तीनों दिल्ली के सीलमपुर में टी-हट्स के रहने वाले हैं।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

बताया जा रहा है, कि मृतक तौहीद पास के ही एक कबाड़ी के यहां मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह पिछली रात काम के लिए घर से निकला था और फिर अगली सुबह खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘कांग्रेस बहुत जल्द खत्म हो सकती है’… तरुण चुघ का बड़ा दावा, गिनाईं पार्टी की कमजोरियां

Delhi Riots Case: जमानत पर सस्पेंस बरकरार, कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर, जानें पूरा मामला

चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज

2027 की जनगणना में क्या होगा नया? मोबाइल से डेटा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कई बड़े बदलाव

इसके बाद, न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और अहम सबूत इकट्ठा किए। सीलमपुर के एसीपी मलिकियत सिंह की देखरेख में न्यू उस्मानपुर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर के.एल. यादव की अगुवाई में बनी टीमों ने कई जगहों से अहम सबूत जुटाए। जांच के दौरान पता चला कि उस शाम मृतक का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

तीनों आरोपियों ने किया अपना जुर्म कबूल

इकट्ठा किए गए सबूतों और लगातार कोशिशों के आधार पर, पुलिस टीम ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों शाहनवाज, नूर हसन और अनस को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों दिल्ली के सीलमपुर में टी-हट्स के रहने वाले हैं।वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। विस्तार से जांच करने पर पता चला कि आरोपी शाहनवाज पहले भी लूट के एक मामले में शामिल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

तीनों ने मिलकर साजिश रची थी साजिश

लगातार पुलिस के द्वारा की जा रही पूछताछ के दौरान, तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मृतक ने पहले नूर हसन को थप्पड़ मारा था और शाहनवाज को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बदला लेने के लिए, तीनों ने मिलकर साजिश रची, मृतक को बहला-फुसलाकर पार्क में बुलाया और चाकू घोंपकर उस पर हमला कर दिया।

Delhi murder case solved three accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 03:51 PM

Topics:  

  • Delhi Ncr Crime
  • Delhi NCR Hindi News
  • Delhi Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.