
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), मेलबर्न में आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। परिणामस्वरूप, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम की बागडोर सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिचेल मार्श के कंधों पर है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज का पहला टी20 मुकाबला कैनबरा में बारिश के चलते धुल गया था और बेनतीजा रहा था।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मेलबोर्न में खेला गया दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया।
वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका देते हुए टिम डेविड को आउट किया। डेविड 2 बाॅल में 1 रन बनाकर पवेलियान लौटे।
कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया है। 26 बॉल में 46 रन बनाकर मिशेल मार्श आउट।
वरुन चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया है। 15 बॉल में 28 रन बनाकर ट्रेविस हेड आउट।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 18 ओवर और 4 गेंद में केवल 125 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम के 9 बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं जा सके, जबकि आखिरी के 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि हर्षित राणा दहाई अंकों में पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 33 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने भी तीन चौके और एक छक्के लगाए।
इसके अलावा तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं शुभमन गिल 5, संजू सैमसन 2, सूर्यकुमार यादव 1, अक्षर पटेल 7 और शिवम दुबे मात्र 4 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इस तरह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया है।
Innings Break!#TeamIndia all out for 125 runs in 18.4 overs.
— BCCI (@BCCI) October 31, 2025
Abhishek Sharma top scored with 68 runs.
Scorecard - https://t.co/ereIn74bmc #TeamIndia #AUSvIND #2ndT20I pic.twitter.com/QnBsQCd6DX
लगातार गिर रहे विकेट के बीच कुलदीप यादव भी बिना खाता खोलें आउट हो गए। उन्होंने चार गेंद का सामना किया और कोई भी रन नहीं बना पाए। भारतीय टीम ने 17वें ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी है।
टीम इंडिया का स्कोर 100 रने के पार जाते ही भारतीय टीम को बार्टलेट ने एक ही ओवर में 2 झटके दिए। पहले हर्षित राणा 33 गेंद पर 35 रन बनाकर बाउंड्री लाइन पर कैच हो गए। उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 1 छक्का लगाया था। साथ ही साथ अभिषेक शर्मा के साथ 47 गेंदों पर 56 रन की एक अच्छी साझेदारी की। इसके बाद शिवम दुबे भी केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर शानदार अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया है। 14 ओवरों की समाप्ति तक हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा के बीच 47 रनों की एक अच्छी साझेदारी हो चुकी है। अब तक दोनों बल्लेबाज 39 गेंदों में 47 रन जोड़ चुके हैं।
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) October 31, 2025
Abhishek Sharma has been at it from the word go.
He brings up a brilliant half-century off just 23 deliveries.
His 6th in T20Is 🔥🔥
Live - https://t.co/ereIn74bmc #TeamIndia #AUSvIND #2ndT20I pic.twitter.com/5lt8x71Tmr
भारतीय टीम के टॉपर ऑर्डर बल्लेबाजों के फेल होने के बाद अभिषेक शर्मा ने ऑलराउंडर हर्षित राणा के साथ भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की है। टीम इंडिया ने 10 ओवरों की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे। इस दौरान अभिषेक शर्मा 19 गेंद पर 45 रन और हर्षित राणा 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी की उम्मीद की जा रही है
मेलबर्न के क्रिकेट मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बाद अक्षर पटेल भी जल्द ही पवेलियन लौट गये। वह 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से ही उम्मीद है, जिन्होंने अब तक पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए हैं और दहाई अंकों में पहुंचने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने पावर प्ले की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं । पहले 6 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने तीन करारे झटके दिए हैं। उन्होंने अपने तीन ओवरों की गेंदबाजी में केवल 6 रन दिए हैं।
लगातार दो विकेट गिरने के बाद कप्तान सूर्यकुमार से अच्छे खेल की उम्मीद थी, लेकिन पावर प्ले में भारतीय टीम की शुरुआत बिगड़ गई है। शुभ्मन गिल और संजू सैमसन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी केवल एक रन बनाकर पेवेलियन लौट गए हैं। वहीं उसके बाद आए तिलक वर्मा को भी हेजलवुड ने खाता खोलने नहीं दिया।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भारतीय टीम की शुरुआत खराब कर दी है। भारत के दो बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए हैं। कप्तान शुभमन गिल 10 गेंद पर केवल 5 रन बनाकर हेजलवुड के शिकार हुए। वहीं संजू सैमसन 4 गेंद पर 2 रन बनाकर एलिस की गेंद पर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 4 ओवरों में 2 विकेट होकर 32 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ-साथ भारतीय टीम उभरते हुए क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए काली आर्मबैंड पहनकर खेल रहे हैं। बेन ऑस्टिन की नेट्स में गेंद लगने से दुखद मौत हो गई थी।
The Australian and Indian teams are wearing black armbands to pay tribute to aspiring cricketer Ben Austin, who tragically passed away after being struck by a ball in the nets. pic.twitter.com/YoK3ErgMf4
— BCCI (@BCCI) October 31, 2025
भारतीय टीम की प्लेइंग-11 अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
The Playing XI for the 2nd #AUSvIND T20I 🙌
— BCCI (@BCCI) October 31, 2025
Updates ▶ https://t.co/7LOFHGtfXe#TeamIndia pic.twitter.com/8gAjfwoGSi
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और जोश हेजलवुड।
इस दूसरे टी20 मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है। विकेटकीपर बैटर जोश फिलिप की जगह ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।