सुबह-सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से दहली दिल्ली, मुकुंदपुर में जमींदोज हुई इमारत, मलबे में दबे कई लोग- VIDEO
Delhi Mukundpur Building Collapse: दिल्ली के मुकुंदपुर में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक इमारत भरभरा कर ढह गई। इस जोरदार धमाके में छह लोग घायल हुए हैं और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट जमींदोज हुई इमारत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Cylinder Blast in Mukundpur Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह जोरदार धमाके के बाद एक इमारत भरभरा कर गिर गई। धमाका इतना तेज था कि पूरी इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव के काम में जुट गई। दमकल विभाग और पुलिस के साथ मिलकर तेजी से रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मलबे में कम से कम 6 लोगों के दबे होने की बात सामने आई है।
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी इमारत
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि, मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ ब्लास्ट होने जैसी आवाज और फिर इमारत गिरने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गई हैं। सूचना मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 67 नाम आए सामने, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा खौफनाक हत्याकांड, 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
#Delhi: मुकुंदपुर इलाके में आज सुबह सिलिंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान ढह गया। मकान 250 गज जगह में बना था। हादसे में चार से पांच लोग घायल हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। pic.twitter.com/NgulSwLbzX — NBT Dilli (@NBTDilli) June 2, 2026
दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं है और डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तन पॉलिश करने का काम भी किया जाता था। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।
#WATCH दिल्ली: मुकुंदपुर इलाके में LPG सिलेंडर फटने के बाद एक घर ढह जाने पर, तलाशी और बचाव अभियान में मदद के लिए NDRF की टीम अपने डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/RfLQ55Ptwd — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था हादसा
इससे पहले दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हुए थे। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा खौफनाक हत्याकांड, 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
यह ग्राउंड-लेवल तीन मंजिल की थी। तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा निर्माण किया गया और पास में ही एक छोटा टिन शेड कैंटीन में गिर गया, जहां कुछ लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय वहां बच्चे भी मौजूद थे जो खाना खा रहे थे। अचानक गिरी इमारत से कई लोग दब गए।
