Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में उग्र प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन! राजीव चौक-मंडी हाउस समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro Closed: CJP के उग्र प्रदर्शन और संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई। DMRC ने राजीव चौक और मंडी हाउस समेत 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 22, 2026 | 01:56 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

List Of Closed Metro Stations In Delhi Today: अगर आप आज दिल्ली मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के उग्र विरोध प्रदर्शन और उनके प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा के मद्देनजर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस और उसके आसपास के कुल 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों पर न तो एंट्री मिलेगी और न ही यात्री यहां से बाहर निकल सकेंगे।

इन 16 स्टेशनों पर यात्री सेवाएं ठप, देखें पूरी लिस्ट

DMRC द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से जिन 16 स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें दिल्ली के सबसे व्यस्त स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों की सूची इस प्रकार है:
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ (ITO)
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी

मेट्रो यात्रियों की परेशानी को देखते हुए DMRC ने कुछ राहत जरूर दी है। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्री अपनी लाइन बदल सकते हैं। हालांकि, इन स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे, जिसका मतलब है कि आप ट्रेन तो बदल सकते हैं लेकिन स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे और न ही बाहर से स्टेशन के अंदर आ सकेंगे। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ताजा अपडेट जरूर देख लें।

सम्बंधित ख़बरें

छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!

नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था

बेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान

दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी

दिल्ली में मची है अफरा-तफरी

दरअसल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और गिरफ्तार युवाओं की रिहाई जैसी मांगों को लेकर CJP पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। बीते 20 जुलाई को जब प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च निकाला था, तब दिल्ली की सड़कों पर भारी बवाल देखने को मिला था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा था। इसी तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले ही सुरक्षा कड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें किसी भी प्रोटेस्टर पर नहीं होने देंगे FIR… CJP प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान, बोले- 20 जुलाई तो बस ट्रेलर था

सियासी बयानबाजी और समाधान की तलाश

मेट्रो स्टेशनों के बंद होने पर राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेट्रो बंद करने से लाखों यात्रियों को परेशानी हो रही है और सरकार को प्रदर्शनकारियों से ईमानदारी से बात करनी चाहिए। दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक सरकार अब इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

बीती रात सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद आज दोपहर सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल CJP नेताओं से बातचीत कर सकता है। फिलहाल जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात है और सीआरपीएफ की 20 कंपनियों को भी सुरक्षा के लिए बुलाया गया है।

Delhi metro alert 16 stations closed cjp protest rajiv chowk dmrc update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 01:56 PM

Topics:  

  • Delhi Metro station
  • Delhi News
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.