-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Governor Vk Saxena Gives Approval To Ed To Run Case Against Arvind Kejriwal
ED के लपेटे में फिर केजरीवाल, चुनाव से पहले खुला शराब घोटाला केस, उपराज्यपाल ने दी केस चलाने की मंजूरी
- Written By: मनोज आर्या
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 17 मई 2024 को अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी। 6 नवंबर 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए ईडी ने मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग

अरविंद केजरीवाल और वीके सक्सेना
नई दिल्ली: दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ईडी को मंजूरी दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के किलाफ अभियोजन की मंजूरी की मांग को लेकर 5 दिसंबर को दिल्ली के मुख्य सचिव और मुख्य सतर्कता अधिकारी को एक लेटर लिखा था। इसके जवाब में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना आप संयोजक के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 17 मई 2024 को अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी। 6 नवंबर 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए ईडी ने मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) 2002 के तहत अभियोजन की मंजूरी मांगी थी। निदेशालय ने शिकायत का समर्थन करने वाले सभी दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों वाली एक हार्ड डिस्क भी दी।
दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की जाएगी कुर्सी…सक्सेना चलाएंगे दिल्ली? शाह के घर बैठक और LG के ‘लेटर बम’ ने मचाया उधम
Amit Shah: दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग, CM रेखा गुप्ता समेत ये लोग हाेंगे शामिल
दिल्ली विधानसभा सत्र का आगाज, CM रेखा गुप्ता ने ली शपथ, विधायकों का शपथ जारी
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने शिक्षकों से की चर्चा, NEP 2020 से लेकर साइबर सुरक्षा तक कई मुद्दों पर विचार
AAP ने कहा यह झूठी खबर
अरविंद के केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि LG सक्सेना ने ED को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की कोई मंज़ूरी नहीं दी है। ये झूठी खबर है। अगर ED को मंजरी मिली है तो उसकी कॉपी दिखाया जाए। वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए ED को मंजूरी दिए जाने पर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “यह बात तो स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के ‘सरगना’ हैं और उन्होंने दिल्ली को लूटा है… जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, अरविंद केजरीवाल निःसंदेह इसमें दोषी हैं और उन्हें सजा मिलेगी।
#WATCH दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए ED को मंजूरी दिए जाने पर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “यह बात तो स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के ‘सरगना’ हैं और उन्होंने… pic.twitter.com/mYV0af87jw — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
मंजूरी की कॉपी क्यों नहीं दिखा रही ED- सिसोदिया
वहीं, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर LG सक्सेना जी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है, तो ED उस मंजूरी की कॉपी क्यों नहीं दिखा रही? यह साफ है कि यह खबर झूठ और गुमराह करने वाली है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के अपमान के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए जुमलेबाजी बंद करो और दिखाओ कहां है ED को मुकदमा चलाने के लिए दी गई मंजूरी?
Delhi governor vk saxena gives approval to ed to run case against arvind kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














