Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली सरकार की भव्य छठ पूजा तैयारी, 1000 से अधिक घाट, यमुना पर लगा सालों का प्रतिबंध हटा

Chhath Puja: सीएम रेखा गुप्ता ने 1000 से अधिक छठ घाट और 17 विशेष मॉडल घाट की घोषणा की। यमुना पर लगा सरकारी प्रतिबंध हटा दिया गया है। 2021 के मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 22, 2025 | 07:04 PM

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, फोटो- IANS

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा। सरकार 1000 से अधिक घाटों पर व्यापक तैयारी कर रही है, जिसमें 17 विशेष मॉडल घाट यमुना किनारे बनेंगे। यमुना पर लगा सरकारी प्रतिबंध हटा लिया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस वर्ष दिल्ली में छठ पर्व (Chhath Puja) दिव्यता से भरपूर होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपावली भव्य थी, उसी प्रकार छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का उत्सव है। इस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा व मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी थे।

1000 से अधिक छठ घाट बनाए जाएंगे

सरकार ने छठ पर्व को व्यापक व विस्तृत बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली बार जहां केवल 929 घाटों पर छठ पूजा आयोजित हुई थी, वहीं इस वर्ष अब तक एक हजार से अधिक समितियों ने सरकार से आयोजन की अनुमति मांगी है।

17 भव्य मॉडल घाट होंगे तैयार

इन तैयारियों के तहत, यमुना किनारे 17 विशेष व भव्य मॉडल घाट तैयार हो रहे हैं। ये घाट यमुना तट पर पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक कुल 17 प्रमुख स्थलों पर बनाए जा रहे हैं। आबादी के हिसाब से इन घाटों की लंबाई आधे किलोमीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक होगी। इसके अलावा, प्रत्येक जिले और उप जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट अवश्य बनाया जाएगा।

छठ पूजा पर लगा सरकारी प्रतिबंध हटा

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्षों से यमुना नदी पर छठ पूजा पर लगा सरकारी प्रतिबंध इस बार हटा दिया गया है। अब सरकार स्वयं श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूजा स्थलों का निर्माण कर रही है। सभी घाटों पर सरकार की ओर से टेंट, बिजली, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

छठ व्रतियों पर बरसेंगे फूल

छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जहां पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। अधिकतर स्थलों पर मोबाइल शौचालय, सफाईकर्मी और चिकित्सा वैन की तैनाती भी रहेगी। करीब 200 से अधिक घाटों पर धार्मिक वातावरण के अनुरूप भोजपुरी तथा मैथिली भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें: ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ का राहुल गांधी पर आरोप, बोले- ‘टिकट का वादा धोखा था’

2021 में हुई एफआईआर भी हटेगी

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि पिछली सरकार के समय वर्ष 2021 में यमुना किनारे छठ पूजा करने गए श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज किए गए सभी एफआईआर और मुकदमों को वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने आस्था पर प्रतिबंध लगाए थे, जबकि वर्तमान सरकार आस्था का सम्मान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली अब केवल राजनीति की राजधानी नहीं, बल्कि आस्था की भी राजधानी बनने जा रही है।

Delhi government prepares for grand chhath puja over 1000 ghats years long ban on yamuna lifted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2025 | 07:04 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के लिए बेहद खतरनाक

2

Delhi-NCR की सांस हुई जहरीली AQI 350 पार, जानें घर बैठे कैसे चेक करें हवा की गुणवत्ता

3

दिवाली पर टूटा 4 साल का रिकॉर्ड, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा; GRAP स्टेज-II लागू

4

दिल्ली: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक और 2 चाकू बरामद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.