किराया न चुका पाने की वजह से सुसाइड…फंदे पर लटके तीन लोग, दिल्ली से आई दिल दहलाने वाली खबर
Kalkaji Family Suicide Case: कालकाजी में अनुराधा कपूर और उनके बेटे आशीष व चैतन्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। कोर्ट के आदेश पर घर का दरवाजा खुला तो तीनों के शव मिले।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Delhi Suicide Case: दिल्ली के कालकाजी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटों आशीष कपूर (32) और चैतन्य कपूर (27) के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:47 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कालकाजी स्थित एक मकान के भीतर तीन लोग फांसी के फंदे से लटके हुए हैं। यह मामला उस समय सामने आया जब कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम ने कई बार घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया।
सुसाइड नोट बरामद
घर के भीतर प्रवेश करने पर पुलिस और टीम को तीनों के शव पंखे से लटके मिले। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें परिवार के लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद में रहने के संकेत मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और जिस मकान में वे रह रहे थे, उसे लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई होनी थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- सुकेवाड़ी में 1.25 करोड़ का गांजा ज़ब्त, नासिक एंटी-ड्रग टास्क फोर्स की कार्रवाई, तस्कर पडवाल फरार
पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका था परिवार
वहीं घर के आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि इस परिवार के लोग किसी से बात नहीं करते थे। इससे पहले भी इस परिवार ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी और अपने हाथ की नस काट ली थी। तब सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, जिससे जान बच गई थी। आज फिर से पुलिस आई तब जानकारी मिली है कि सब ने आत्महत्या कर ली है।
