Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में फुलेरा पंचायत! मीटिंग में दिखे रेखा गुप्ता के पति…तो ‘आप’ खोला मोर्चा, पूछे 5 तीखे सवाल

Delhi Politics: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर सीएम की बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली सरकार फुलेरा पंचायत बन गई। इस तस्वीर में उनके पति मनीष गुप्ता सीएम के बगल में बैठे नज़र आ रहे हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 07, 2025 | 08:31 PM

रेखा गुप्ता की मीटिंग में उनके पति (सोर्स- एक्स @Saurabh_MLAgk)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की रेखा सरकार पर ‘फुलेरा की पंचायत’ चलाने का आरोप लगाकर तंज कसा है। इस बार आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर सीएम की बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली सरकार फुलेरा पंचायत बन गई। बैठक की इस तस्वीर में उनके पति मनीष गुप्ता सीएम के बगल में बैठे नज़र आ रहे हैं। आप नेता ने भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए पांच सवाल भी पूछे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, कांग्रेस को भाई-भतीजावाद पर कोसने वाली भाजपा बताए- ये भाई-भतीजावाद नहीं तो और क्या है? सौरभ भारद्वाज ने लिखा- जैसे फुलेरा पंचायत में महिला प्रधान का पति प्रधान की तरह काम करता था, वैसे ही आज दिल्ली में सीएम का पति सरकारी बैठकों में बैठ रहा है।

‘आप’ ने बोला जोरदार हमला

हमने पहले भी बताया था कि सीएम का पति सरकारी बैठकों में बैठता है, अधिकारियों के साथ बैठकें करता है और निरीक्षण करता है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। देश की राजधानी में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था का इस तरह मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

दिल्ली सरकार बनी फुलेरा पंचायत

जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे , आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं ।

हमने पहले भी बताया था कि CM आले पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं , अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते… pic.twitter.com/40D3kz5OXU

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 7, 2025

AAP ने पूछे 5 तीखे सवाल

आप नेता ने सरकार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से पांच सवाल पूछे। पहला सवाल, भाई-भतीजावाद की बात करके कांग्रेस को गाली देने वाली भाजपा बताए- अगर यह भाई-भतीजावाद नहीं है, तो क्या है? दूसरा सवाल, क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की मुख्यमंत्री के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा है जिस पर वह भरोसा कर सकें?

यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्ली में मिलेगी 1200 यूनिट मुफ्त बिजली, रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, किसे मिलेगा फायदा?

तीसरा सवाल, ऐसा कौन सा काम है जो सिर्फ़ परिवार का सदस्य ही कर सकता है? चौथा सवाल, वो कौन से कारण हैं जिनसे मुख्यमंत्री अपने पति का दबदबा कायम करना चाहती हैं? पांचवां सवाल, उनके पति को इस तरह सरकारी प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है?

सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

आप सांसद संजय सिंह ने तंज कसते हुए लिखा- फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। मोदी जी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं और उनके पति सुपर सीएम। मोदी जी की भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

Delhi fulera panchayat row rekha gupta husband seen aap raises 5 questions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2025 | 08:31 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • BJP
  • Delhi News
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी स्लैब में बदलाव, नितिन धांडे ने कहा-त्योहारों के मौके पर बड़ी सौगात

2

संसदीय ‘प्रताप’ चाहते हैं निशिकांत..रूडी इसलिए हैं नाराज, सड़क पर आई मोदी के सांसदों की लड़ाई- Video

3

हजरतबल दरगाह विवाद ने गरमाई बिहार की सियासत, गिरिराज बोले- हाइड्रोजन बम कहकर ‘बीड़ी बम’ छोड़ दिया

4

BJP नेता गिरिराज सिंह का हमला, सम्राट अशोक के अपमान का जिक्र कर राहुल गांधी पर देश तोड़ने का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.