- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Former Chief Minister Atishi Wrote Letter To Pwd For Bunglow
मेरा वाला बंगला कौन? दिल्ली की पूर्व CM आतिशी ने PWD को पत्र लिखकर रखी ये मांग
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बंगले को लेकर पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मथुरा रोड स्थित बंगला उनके पास ही रहने दिया जाए।

Atishi ने बंगले के लिए लिखा पीडब्ल्यूडी को पत्र
नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी यूं तो भाजपा पर कड़ी प्रतिक्रिया को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इन दिनों वह अपने बंगले को लेकर भी चर्चा में हैं। वह अपनी पसंद के बंगले में रहना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी को पत्र भी लिखा है। आतिशी अभी मथुरा स्थित बंगले में रह रही हैं जो उन्हें सीएम होने के दौरान अलॉट किया गया था। अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि यह केंद्रीय कोटे का बंगला है इसलिए उन्हें दूसरे बंगले में जाना होगा।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी को बंगला अब बदलना पड़ सकता है। सीएम होने के दौरान आवंटित बंगले में अब वह नहीं रह सकती हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी और आतिशी के बीच बंगले को लेकर पत्रबाजी चल रही है। दिल्ली में बंगले को लेकर अभी कई मामले चल रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी बंगला अलॉट नहीं किया गया है।
आतिशी ने PWD को पत्र लिखकर की ये मांग
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर मांग की है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मथुरा रोड स्थित बंगला उनके पास ही रहने दिया जाए। उन्होंने पत्र में यह भी मांग की है कि यदि उन्हें ये बंगला नहीं दिया जाता है तो फिर दरियागंज में अंसारी रोड पर कोई अन्य बंगला आवंटित किया जाए। पूर्व सीएम को आप नेता मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उनका बंगला आतिशी को दिया गया था। हालांकि उन्हें उनके पसंद का बंगला अभी तक नहीं दिया गया है। ऐसे में आतिशी के लिए ये बड़ा सवाल है कि उनका वाला बंगला कौन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
केंद्रीय कोटे का बंगला कैसे दिया जाए आतिशी को
आतिशी ने पत्र में लिखा है कि मथुरा रोड स्थित बंगले में ही उन्हें रहने दिया जाए, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि वह बंगला केंद्रीय कोटे का है जिसे आतिशी को कैसे दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया है। बंगला आवंटन को लेकर अभी अधिकारियों के बीच माथापच्ची चल रही है।
दिल्ली की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीएम रेखा गुप्ता को भी नहीं मिला बंगला
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को भी अभी तक बंगला अलॉट नहीं हुआ है। सीएम के लिए बंगला सचिवालय के पास ही देखा जा रहा है। आईटीओ के पास लुटियंस दिल्ली में मुख्यमंत्री के बंगले की तलाश की जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के ‘शीश महल’ में रहने से इनकार कर दिया है। फिलहाल यह सरकार के निजी निर्णय पर रही छोड़ा गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री अपने निजी आवास में ही रह रही हैं।
Delhi former chief minister atishi wrote letter to pwd for bunglow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














