Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात महसूस हुए 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानिए क्यों बार-बार हिलती है राजधानी

Delhi Earthquake: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। दिल्ली सिस्मिक जोन-4 में आती है। गनीमत यह रही कि इससे कोई भारी नुकसान नहीं हुआ।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Aug 02, 2026 | 06:36 AM

दिल्ली (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Earthquake North District Feels 2.9 Magnitude Tremors Late Night:  देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप का मुख्य केंद्र दिल्ली का उत्तरी जिला ही था। तीव्रता काफी कम होने के कारण गनीमत यह रही कि किसी भी तरह के जान-माल के भारी नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग झटके महसूस होने के बाद काफी डर गए थे और अपने घरों के बाहर भी निकल आए थे।

सिस्मिक जोन-4 में आती है राजधानी

सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली सिस्मिक जोन-IV (Seismic Zone IV) के अंतर्गत आती है। यह श्रेणी किसी भी इलाके को भूकंप के दृष्टिकोण से मध्यम से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बनाती है। इसी वजह से यहां छोटे झटके भी लोगों के बीच चिंता पैदा कर देते हैं। इससे पहले 27 जून को भी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था।

अप्रैल में भी उत्तर भारत में फैला था डर

इससे पहले अप्रैल के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जमीन अचानक हिलने के कारण लोग दहशत में आ गए थे और अपने-अपने घरों व दफ्तरों से बाहर की तरफ भागने लगे थे।

सम्बंधित ख़बरें

NCRTC Recruitment 2026: 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन

FCRA बिल पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष बोला- RSS को संरक्षण; पुराने NGO पर कसा जा रहा शिकंजा

टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील

ट्रम्प को खुश करने के लिए E20 थोप रहे मोदी…केजरीवाल का बड़ा आरोप, लोगों से पेट्रोल गाड़ियां न खरीदने की अपील

दिल्ली-एनसीआर के नीचे मौजूद हैं तीन फॉल्ट लाइन

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के नीचे तीन प्रमुख फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं… दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट लाइन, मथुरा फॉल्ट लाइन और सोहना फॉल्ट लाइन। जहां भी फॉल्ट लाइन होती है, वहीं भूकंप का केंद्र यानी एपिसेंटर बनता है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: CAA नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून, CM सुवेंदु ने कहा 6 महीने में निपटेंगे सभी लंबित आवेदन

जानिए क्यों आता है बार-बार भूकंप

भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप की मुख्य वजह जमीन के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों में होने वाली तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्कापिंड के प्रभाव, ज्वालामुखी विस्फोट, खदानों में टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी धरती हिलती है। भूकंप की इस तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है।

Delhi earthquake tremors felt in north district late at night

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 06:36 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Earthquake
  • Delhi NCR Earthquake
  • Tremors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.