Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब मनमानी फीस नहीं वसूल पाएंगी प्राइवेट स्कूल, दिल्ली सरकार ले आई अध्यादेश, शिक्षा माफियाओं पर चलेगा चाबुक!

दिल्ली सरकार दिल्ली विद्यालय शिक्षा शुल्क विनियमन विधेयक 2025 के जरिए स्कूलों को जवाबदेह बनाना चाहती है ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों पर मनमानी फीस का बोझ न पड़े।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 10, 2025 | 07:52 PM

सांकेतिक तस्वीर (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया था। अब सरकार ने दिल्ली विद्यालय शिक्षा पारदर्शिता निर्धारण एवं शुल्क विनियमन-2025 विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी थी। सरकार ने अब इस विधेयक को अध्यादेश के जरिए लागू करने का फैसला किया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने इस विधेयक को अध्यादेश के तौर पर मंजूरी दी है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस बारे में जानकारी दी है। इस विधेयक का मकसद स्कूलों की फीस व्यवस्था में पारदर्शिता, नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करना है।

अभिभावकों को मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार दिल्ली विद्यालय शिक्षा शुल्क विनियमन विधेयक 2025 के जरिए स्कूलों को जवाबदेह बनाना चाहती है ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों पर मनमानी फीस का बोझ न पड़े। दिल्ली सरकार ने पहले दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधेयक को मंजूरी देने की घोषणा की थी, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

आज की ताजा खबर 2 मार्च LIVE: आज कनाडाई पीएम कार्नी से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए शानदार मौका, आयरलैंड दे रहा है 75 लाख की स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम

निकलने के लिए तैयार रहो…पाक-अफगानिस्तान जंग के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, एडवाइजरी जारी

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अब इस विधेयक को अध्यादेश के जरिए लागू कर कानून का रूप देने का फैसला किया है। इसके लागू होने से निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के मामलों पर लगाम लग सकेगी और ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी जो इस तरह का मनमाना फैसला ले रहे हैं।

आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट की आठवीं बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। बैठक में अहम फैसले लिए गए जिसमें दिल्ली के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अहम फैसला लिया गया है। दिल्ली स्कूल शिक्षा पारदर्शिता निर्धारण एवं फीस विनियमन-2025 विधेयक को कैबिनेट ने पास कर दिया है।

दिल्ली में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी आग, जान बचाने के लिए पिता ने 2 बच्चों के साथ लगा दी छलांग; तीनों की मौत

आशीष सूद ने बताया कि अब इस विधेयक को उपराज्यपाल और फिर राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद यह कानून के तौर पर काम करना शुरू कर देगा। यह दिल्ली में अभिभावकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जिसे 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। इस विधेयक को अध्यादेश के तौर पर मंजूरी दी गई है।

Delhi cabinet approves ordinance to curb school fee hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 07:52 PM

Topics:  

  • Better Education
  • Delhi NCR Hindi News
  • Latest News
  • Rekha Gupta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.