- Hindi News »
- Delhi »
- Massive Fire Broke Out In Building In Delhi 3 People Died
दिल्ली में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी आग, जान बचाने के लिए पिता ने 2 बच्चों के साथ लगा दी छलांग; तीनों की मौत
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस दौरान 7वीं मंजिल पर बच्चों के साथ फंसे एक व्यक्ति ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।
- Written By: Saurabh Pal

दिल्ली की इमारत में लगी आग(फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया है। द्वारका सेक्टर में स्थित एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी इमारत में आग फैल गई। इस दौरान जिस मंजिल पर आग लगी थी, उसी पर एक परिवार फंस गया था। जान बचाने के परिवार के सदस्यों ने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में एक बेटा, एक बेटी और पिता की मौत हो गई। घटना आज यानी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है।
फायर बिग्रेड के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक इमारत के ऊपरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर अग्निशमन की 8 गाड़ियां मौजूद हैं। आग इतनी तेज थी कि पूरी इमारत चंद मिनटों में आग का गोला बन गई। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जान बचाने के लिए 7वीं मंजिल से लगा दी बच्चों के साथ छलांग
सम्बंधित ख़बरें
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
‘हर नया सुप्रीम लीडर मारा जाएगा…क्या नाम है फर्क नहीं पड़ता’, खामेनेई के बेटे को इजराइल की धमकी
ईरान के साथ युद्ध ट्रंप की सबसे बड़ी गलती! ईरानी हमले पर बंटी अमेरिकी जनता, विदेश नीति को लेकर भी नाराजगी
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, घुसपैठ की कोशिश करता पाकिस्तानी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग फंसे परिवार के पास कोई बचने का कोई रास्ता नहीं था। आग तेजी से बढ़ रही थी, आग की लपटों में खुद को घिरा देखकर बिल्डिंग से कूदने का फैसला किया। इसके बाद पिता ने अपने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी।
#WATCH दिल्ली: द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने का काम जारी है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है: दिल्ली फायर सर्विसेज pic.twitter.com/jarj7qArNJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
आग ने ले ली तीन मासूम जानें
वहीं पुलिस ने बताया कि द्वारका सेक्टर-13 की शपथ सोसाइटी में बिल्डिंग की 8वीं और 9वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग में फंसे दो बच्चों के साथ एक व्यक्ति ने बालकनी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद उन्हें तुरंत आईजीआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चों की उम्र 10 करीब 10 साल थी। वहीं पिता का नाम यश यादव बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 35 साल है। यश यादव फ्लेक्स बोर्ड के बिजनेस से जुड़े थे।
पत्नी और बड़ा बेटा सुरक्षित
इस आगजनी में यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा गए हैं, दोनों सुरक्षित हैं। उन दोनों को भी आईजीआई अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। सोसायटी में सभी को निकाल लिया गया है। बिजली और गैस कनेक्शन काट दिए गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए डीडीए और एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। परिवार की सहायता के लिए आकाश और आईजीआई अस्पताल में टीमें तैनात की गई हैं।
Massive fire broke out in building in delhi 3 people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 March: मेष को मिलेगी राहत, वृश्चिक रहें सावधान; गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा?
Mar 05, 2026 | 12:05 AMIND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ
Mar 04, 2026 | 11:56 PMप्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहेल कोच गंभीर ने खिलाड़ियों दिया जीत का मंत्र
Mar 04, 2026 | 11:21 PM6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने न्यूजीलैंड के शतकवीर
Mar 04, 2026 | 10:39 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMयोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 10:09 PMईडन गार्डन्स में आया फिन एलन का तूफान, जड़ दिया T20 WC का सबसे तेज शतक; जानिए कितनी गेंदों में रचा इतिहास
Mar 04, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM














