Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे

Atishi father Vijay Singh Death News: मनीष सिसोदिया ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विजय सिंह अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। केजरीवाल ने संवेदनाएं व्यक्त की।
Delhi News: Atishi's Father, Vijay Singh, Passes Away; Remained in the Headlines Due to the Afzal Guru Controversy and Leftist Ideology
पूर्व सीएम आतिशी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Atishi father Vijay Singh passes away: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। दु:ख की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शोक व्यक्त किया।

पूरा जीवन समाज को समर्पित

सिसोदिया ने पूर्व सीएम आतिशी के पिता के निधन पर एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दु:ख प्रकट किया। उन्होनें कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता विजय सिंह के निधन की खबर बेहद दु:खद है। विजय सिंह के जीवन के बारे में सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में आतिशी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे।

मनीष सिसोदिया के पोस्ट को शेयर करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होनें कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।

वामपंथ विचारधारा में पली थीं आतिशी

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी के पिता विजय सिंह पंजाबी मूल के राजपूत समुदाय से तालुक रखते हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। आतिशी की माता भी डीयू में प्रोफेसर थी। आतिशी मार्लेना का जन्म दिल्ली के एक अकादमिक परिवार में जन्मीं थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतिशी के माता-पिता वामपंथ विचारधारा के काफी करीब थे। इसी के चलते उन्होंने अपनी बेटी का नाम आतिशी मार्लेना रखा था। आतिशी के पति प्रवीण सिंह हैं, जोकि एक शिक्षाविद हैं।

अफजल गुरु से जुड़ा चुका है नाम

आपको बता दें कि आतिशी के पिता विजय सिंह का नाम आतंकी अफजल गुरू से भी जुड़ चुका है। यह मामला तब काफी सुर्खियों में रहा, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का ऐलान हुआ। उस दौरान तत्कालीन राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने ट्वीट में कहा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com