Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में हर कोई एक दिन में पी रहा 40 सिगरेट! हवाओं में घुला जहर

दिल्ली वालों को प्रतिदिन 40 सिगरेट के बराबर धुआं अपने फेफड़ों में लेना पड़ रहा है। यह स्थिति एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। ऐसे में बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 19, 2024 | 01:52 AM

दिल्ली में हर कोई एक दिन में पी रहा 40 सिगरेट! हवाओं में घुला जहर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति बहुत चिंताजनक है। यहां की हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि सांस लेना भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। दिल्ली तथा अन्य राज्यों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। शाम 6 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 495 तक पहुँच गया, जबकि आनंद विहार, इंडिया गेट, द्वारका, रोहिणी, नेहरू नगर और नॉर्थ कैंपस में AQI ने 500 का आंकड़ा पार कर लिया।

हर रोज पी रहे 40 सिगरेट

इस अत्यधिक प्रदूषण के कारण, दिल्ली वालों को प्रतिदिन 40 सिगरेट के बराबर धुआं अपने फेफड़ों में लेना पड़ रहा है। यह स्थिति एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। ऐसे में बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिल्ली में प्रदूषण के इस गंभीर स्तर के मद्देनजर, ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं तथा कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई करनी होगी।

आपके राज्य का हाल

दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब तथा मध्य प्रदेश में भी लोग प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। हरियाणा में लोग हर रोज 29 सिगरेट के धुएं के बराबर, बिहार में 10, उत्तर प्रदेश में 9.5, तथा राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 7.5 सिगरेट के धुएं का सामना कर रहे हैं। पंजाब में यह आंकड़ा 6.5 सिगरेट और मध्य प्रदेश में 5.5 सिगरेट तक पहुँच गया है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली सरकार का सख्त फरमान: 10 साल पुरानी डीजल-15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां सीधे होंगी स्क्रैप, नोटिस जारी

दिल्ली में जहरीली हवा का ‘आपातकाल’, 437 पहुंचा औसत AQI, आनंद विहार 500 के करीब; ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू

Coldwave Alert: MP, राजस्थान, दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; तमिलनाडु में भारी बारिश, IMD का अलर्ट

VIDEO: गुरुग्राम का बाहुबली! जाम में फंसे युवक ने दिखाया गजब करतब…फिल्मी स्टाइल में पार की सड़क

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश सुनाया। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने सोमवार रात को सभी 12वीं कक्षा तक की सभी स्कूलों को बंद करे का आदेश दिया है। जिला प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के कारण पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी।

दिल्ली की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Delhi aqi alert delhiites inhale smoke like 40 cigarettes daily know up bihar mp condition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 01:52 AM

Topics:  

  • Delhi-NCR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.