संसद के मानसून सत्र में होगा घमासान, सीजफायर पर ‘INDIA’ के सवाल पर होगा बवाल
संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस ने सरकार को घेरने का प्लान बना लिया है। 19 जुलाई को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। इस बैठक में संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर बात होगी।
- Written By: Saurabh Pal
पीएम मोदी, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः संसद के बजट सत्र से मानसून सत्र तक बहुत कुछ घट गया है। 21 जुलाई से 12 अगस्त के बीच संसद के मानसून सत्र भीषण घमासान की संभावनाएं प्रबल हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन संसद सत्र को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि विपक्षी दलों को साथ लेकर भारत-पाकिस्तान संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर करवाने वाले दावे पर सरकार को घेरा जाए। इन सबके अलावा बिहार में चल रहे स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन पर जुबानी जंग तय मानी जा रही है।
इस मानसून सत्र में विपक्षी दलों के निशाने पर न केवल केंद्र सरकार और पीएम मोदी रहेंगे, बल्कि चुनाव आयोग को भी घेरने की तैयारी है। इन सब के अलावा सियासी गलियारों में चर्चा है कि सरकार वन नेशन वन इलेक्शन बिल को भी लोकसभा में पेश कर सकती है।
सोनिया ने बुलाई अहम बैठक
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने संसद सत्र से पहले पार्टी के बड़े नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, पी. चिदंबरम, तारिक अनवर, कुमारी सैलजा, मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी और जयराम रमेश जैसे सीनियर नेता शामिल हुए।
कांग्रेस मानसून सत्र में उठाएगी कई बड़े सवाल
बैठक को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार से पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार को जवाब देना होगा कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकी आज तक क्यों नहीं पकड़े गए। अमेरिकी दबाव में युद्धविराम क्यों किया गया?”
ये भी पढ़ें-प्रशांत किशोर का क्या है प्लान? अपनाएंगे केजरीवाल मॉडल या चुनेंगे बक्सर का मैदान
गरीबी, बेरोजगारी, दलित-स्त्री उत्पीड़न पर भी घेरेगी सरकार
कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद सत्र में पार्टी बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, और दलितों व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे भी उठाएगी। उन्होंने बताया कि सत्र से पहले INDIA गठबंधन की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें इन मुद्दों पर साझा रणनीति बनाई जाएगी ताकि सरकार को घेरा जा सके।
इंडिया गठबंधन के नेताओं की होगी बैठक
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने 19 जुलाई को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाने जा रही है। सदन के भीतर कांग्रेस सभी विपक्षी दलों का साथ चाहती है। इसके साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ उन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जो विपक्षी दल संसद में उठाने वाले हैं।
