- Hindi News »
- Delhi »
- Congress Leader Udit Raj Said Aap Attitude Is Anti Dalit
‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ में भेदभाव’, कांग्रेस नेता उदितराज ने कहा- AAP का दलित विरोधी रुख…
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी में बताई जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी का भी खेल बिगाड़ सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस की मजबूती भाजपा को फायदा पहुंचाएगी।
- Written By: Saurabh Pal

उदितराज (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी में बताई जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी का भी खेल बिगाड़ सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस की मजबूती भाजपा को फायदा पहुंचाएगी। इस सियासी गुणा गणित के बीच कांग्रेस का फोकस सिर्फ दिल्ली में 10 बाद खाता खोलने पर है। इसलिए कांग्रेस नेता कभी भाजपा को कभी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी को याद दिलाया कि सत्तारूढ़ दल ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि वह दिल्ली में ग्रंथियों और मंदिर के पुजारियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने का अपना वादा कब पूरा करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का भी आरोप लगाया।
लोकसभा के पूर्व सदस्य ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा “अब तक आम आदमी पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रति माह देने का अपना वादा कब पूरा करेगी।” उदितराज ने कहा कि केजरीवाल ने ग्रंथियों और मंदिर के पुजारियों को 18,000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, लेकिन बौद्ध भिक्षुओं, वाल्मीकि पुजारियों या गिरजाघरों के पादरियों को यह लाभ नहीं दिया गया। यह दलितों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
असम के बाद एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा
कौन हैं नरसिम्हा यादव? एआई समिट में प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के साथ फोटो वायरल
किन 11 लोगों ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में किया प्रदर्शन? 4 हुए गिरफ्तार
‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया
दिल्ली विधानसभा की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘आप’ द्वारा राज्यसभा में मनोनीत 11 सदस्यों में से एक भी दलित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी के ‘दलित विरोधी’ रुख को दर्शाता है। उदित राज ने यह भी कहा कि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रति माह देने का वादा कब पूरा होगा।
पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के जीतने पर ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ के तहत मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय प्रदान करने की घोषणा की थी।
Congress leader udit raj said aap attitude is anti dalit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग पर सबकी नजरें, टॉप ओपनर बनने के लिए होगी बड़ी लड़ाई, क्या ‘Toxic’ पर लगाएगी ब्रेक?
Feb 20, 2026 | 08:28 PMजेवियर बार्टलेट ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने
Feb 20, 2026 | 08:27 PMYavatmal News: आजाद मैदान पर गूंज रही आंदोलनकारियों की आवाज, रेमंड कामगार वेतन की मांग पर अड़े
Feb 20, 2026 | 08:27 PMइधर 8वें वेतन आयोग का इंतजार…उधर कर्मचारियों के DA में 10% की बढ़ोतरी, जानें किसे होगा फायदा
Feb 20, 2026 | 08:16 PMक्या ईरान के ‘शहीद’ ड्रोन डुबो देंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर? जानें समंदर में किसके पास है कितनी ताकत
Feb 20, 2026 | 08:15 PMMumbai News: दबाव में नरहरी झिरवल, PS को निकाला, रिश्वतखोरी प्रकरण में गाडे की छुट्टी
Feb 20, 2026 | 08:10 PMअफवाहों के बीच Divya Agarwal ने पति Apurva Padgaonkar संग मनाई एनिवर्सरी, प्यार भरे पोस्ट से दिया करारा जवाब
Feb 20, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














