तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Kanpur Police Brutality Video: कानपुर में तिरंगा चौराहा नाम करने की मांग पर पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है। सीसीटीवी तोड़कर पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा।
- Written By: अमन मौर्या
Tiranga Chauraha Dispute Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल्याणपुर इलाके से पुलिसिया बर्बरता का वीडियो सामने आया है। एक चौराहे के नामकरण को लेकर विवाद था। कानपुर में पनकी रोड के निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ रिंकू नामक शख्स ने अपने घर के पास नवनिर्मित चौराहे का नाम ‘तिरंगा चौराहा’ रखने की मांग की थी। पीड़ित ने ढाई महीने पहले ही अपने निजी पेड़ को तिरंगे के रंग में रंग कर इसकी शुरुआत की थी। लेकिन कुछ स्थानीय गुट इस चौराहे का नाम चंदेल चौराहा या महाराणा प्रताप चौराहा रखना चाहते थे।
इसी विवाद को लेकर बड़े नेताओं से सांठगांठ के बल पर कल्याणपुर थाने के पनकी रोड चौकी इंचार्ज वरुण और अन्य पुलिसकर्मी पीड़ित के घर पहुंचे। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए पुलिस ने पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और फिर रिंकू को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे कार में डालकर थाने ले गए, जहां रातभर बुखार में तड़पने के बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया और उल्टा पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया।