Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने काटा बवाल! अभिजीत दीपके के साथ भीड़ केरल भवन के पास पहुंची

CJP Parliament March: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:42 PM

संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी (Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Abhijeet Dipke Detained:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सौरव दास ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा की है। सौरव ने अपने पोस्ट में लिखा कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है।

सौरव ने सभी सांसदों से अपील की है कि वे तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आएं। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ एक्शन ले रही है। सौरव दास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है और उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की जा रही है।

🚨#JustIn: DIPKE HAS BEEN PICKED UP BY THE POLICE! WE REQUEST ALL MPs TO IMMEDIATELY STAND IN SUPPORT OF THE STUDENTS ON THE STREETS! THE POLICE IS BRUTALLY CRACKING DOWN AND BEATING UP PEACEFUL PROTESTERS. — Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन

Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश

वांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी

Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें

हिरासत में नहीं लिए गए दीपके

हालांकि थोड़ी देर बाद सौरव दास ने अपडेट देते हुए बताया कि अभिजीत दिपके को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही गिरफ़्तार किया गया है। केरल हाउस के बाहर अभी भी भारी भीड़ जमा है।

UPDATE: Dipke not in detention or arrest. A HUGE CROWD is still outside Kerala House. https://t.co/NneFV6VMa5 — Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026

सौरव दास ने नड्डा से की मुलाकात

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर आगे बातचीत का आश्वासन दिया है। सौरव दास ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बैठक की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर बड़ा यू-टर्न! प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने अचानक तोड़ा अनशन; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उन्होंने बताया कि वह और आशुतोष रांका करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की नड्डा के साथ लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई। अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा, “मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की। हमने अपनी मांगों को लिखित रूप में सौंपा है। उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है। हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं।”

Cjp parliament march saurav das claims abhijeet dipke has been picked up by delhi police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 03:06 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.