

Abhijeet Dipke CJP Protest In Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन तोड़ दिया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म की। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी संसद की ओर कूच जारी रख रही है। इस बीच सुरक्षा बलों ने शास्त्री भवन के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
मिली जानकारी के अनुसार, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के कहने पर अभिजीत दीपके ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। इस दौरान उनके साथ सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो भी मौजूद रही। बता दें, कि सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।
सीजेपी का कहना है कि सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया है, प्रवक्ता नड्डा से मिलने जा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया है और पार्टी के दो प्रवक्ता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर एक्टिविस्ट संगठन की मांगें रखेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शनकारी विजय चौर तक पहुंच चुके है। सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन का मेन गेट बंद कर रखा हुआ है। सुरक्षा बलों ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ दिए है, जिससे अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर संसद भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
सोमवार को संसद की ओर मार्च करते समय 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के हजारों प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया। संसद स्ट्रीट रोड पर CJP के संसद मार्च पर लाठीचार्ज के बाद कई पुलिस अधिकारी और प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
दिल्ली में CJP का विरोध मार्च जैसे-जैसे बढ़ रहा है, हजारों प्रदर्शनकारियों को उस इलाके में घुसने से रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था और लॉकडाउन लागू किया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने संसद परिसर के विशाल लोहे के मेन गेट को मजबूती से बंद कर दिया है।
लाल रंग की दमकल गाड़ियां और आपातकालीन स्थिति में पानी की जरूरत पड़ने पर काम आने वाले वाहन गेट के ठीक अंदर खास जगहों पर तैनात किए गए हैं। एक ओर दिल्ली में अभिजीत दीपके अपना अनशन तोड़ दिया है। दूसरी ओर प्रदर्शनकारी लगातार संसद की ओर आगे बढ़ रहे है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन के बारे में अभिजीत दीपके की ओर से अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।