CJP-सरकार की निर्णायक बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान पर होगा फैसला, नहीं मानी मांगें तो संसद मार्च!
NEET Protest CJP Meeting: नीट पेपर लीक मामले में आज कॉकरोज जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरी और निर्णायक बैठक होने वाली है। इस बैठक में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर फैसले की संभावना है।
- Written By: प्रिया जैस
सीजेपी-सरकार की बैठक आज (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
NEET Paper Leak Jantar Mantar Protest: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ आज 3.30 बजे तीसरी और अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में सीजेपी अपनी मांगों को लेकर उनके फैसले पर चर्चा करेगी। इस बैठक से नीट पेपर लीक आंदोलन का निष्कर्ष निकल सकता है।
अगर इस बैठक में सीजेपी की मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो इसके लिए संसद तक एक ओर बड़े मार्च की तैयारी की जा रही है। बीते दिन भी सीजेपी प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच मुलाकात हुई थी। दोनों पक्षों की बीच यह बैठक करीब 2 घंटे तक चली।
सीजेपी और सरकार के बीच हुई बातचीत
बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने जानकारी देते हुए बताया था कि सरकार पीड़ित छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने के मुद्दे पर भी सरकार का रुख सकारात्मक नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल
नवभारत विशेष: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, आंदोलन का क्या ?
‘सलमान खान डर गया?’ ट्रोलर्स को भाईजान का करारा जवाब, सुबह 3 बजे फोटो शेयर कर दिया संदेश
हालांकि, तीसरी मांग पर सरकार की ओर से क्या जवाब मिला, इसकी विस्तृत जानकारी संगठन ने साझा नहीं की। सीजेपी का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार ने निर्णय के लिए अगले दिन दोपहर यानी आज तक का समय मांगा है। आज अगर सरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लेती है फिर से आंदोलन किया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो ने बंद की सुविधाएं
दिल्ली में छात्रों और सरकार के बीच तनाव जारी देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आज भी मेट्रो सुविधाएं बंद रखने की घोषणा कर दी है। इससे बाहर से जंतर-मंतर पर आ रहे छात्रों को रोकने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए शनिवार (25 जुलाई) सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की।
#WATCH | Delhi | DMRC announced yesterday that 18 metro stations will remain closed today from 07.30 AM onwards until further notice due to heightened security concerns amid the ongoing protests at Jantar Mantar. Visuals from the Rajiv Chowk metro station. pic.twitter.com/tYoxDNdOaJ
— ANI (@ANI) July 25, 2026
यह भी पढ़ें – PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल
यह घोषणा नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच की गई है। इन प्रदर्शनों में भारी भीड़ जुटी है और राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएमआसी के अनुसार, पूरे नेटवर्क में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जो स्टेशन बंद रहने वाले हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली, शामिल हैं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन सेवाएं केवल धौला कुआं और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 के बीच ही उपलब्ध रहेंगी।
