- Hindi News »
- Delhi »
- Cisf Woman Head Constable Commits Suicide By Shooting Himself At Delhi Airport
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की महिला हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला हेड कांस्टेबल किरण ने हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 स्थित शौचालय में अपनी सर्विस पिस्तौल से आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
- Written By: मनोज आर्या

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने की आत्महत्या
नई दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महिला हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार शौचालय में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार 37 वर्षीय किरण ने सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला हेड कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला हेड कांस्टेबल किरण ने हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 स्थित शौचालय में अपनी सर्विस पिस्तौल से आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल किरण ने सीआईएसएफ द्वारा जारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। यह घटना एयरपोर्ट परिसर के अंदर बने एक वॉशरूम में हुई। गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी और स्टाफ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है उनके साथियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, AI से अश्लील फोटो बनाकर परेशान करते थे 2 युवक
Bajaur Attack: पाकिस्तान में सेना पर भीषण हमला! टीटीपी के आत्मघाती धमाके में 15 जवानों की मौत, बाजौर कैंप दहला
इंदौर में सास ने जींस पहनने पर डांटा, बहू ने लगा ली फांसी, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
दिल्ली-एनसीआर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
घटना की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश जारी
CISF अधिकारियों ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार करें और संभावित कारणों की समीक्षा करें। CISF और पुलिस अधिकारियों ने मृतक हेड कांस्टेबल के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Cisf woman head constable commits suicide by shooting himself at delhi airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














