CISF ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से 58 लाख रुपये किए जब्त
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Oct 26, 2021 | 07:33 PM
Photo: @ANI Twitter
दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 23 अक्टूबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री से 58 लाख रुपये नकद जब्त किए है। यात्री की पहचान सिरसापुर निवासी राजू रंजन के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ ने एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान राजू रंजन की बैग में नकदी देखा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर कचरा फेंकने पर व्लॉगर ने रोका, बहस का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में दिखा अनोखा नज़ारा, स्टेशन के अंदर लगी अंडरवियर बेचने वाली वेंडिंग मशीन, वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खुले में पेशाब करता दिखा शख्स, वायरल वीडियो ने सिविक सेंस पर खड़े किए सवाल
मेट्रो से उतरते ही मिलेगी कैब-ऑटो-बाइक टैक्सी, DMRC की नई सेवा से यात्रियों की बड़ी टेंशन खत्म
Delhi: Central Industrial Security Force (CISF) detected Rs 58 lakh cash from a passenger at Lal Quila metro station on October 23rd during baggage screening through X-BIS machine. The passenger was identified as Raju Ranjan, a resident of Sirsapur. (1/4) pic.twitter.com/z95vqrK9m9 — ANI (@ANI) October 26, 2021
आरोपी ने पूछताछ में बताया किया कि वह व्यावसायिक उद्देश्य के लिए 58 लाख रुपये की राशि ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वह एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता है। उसने मेट्रो स्टेशन पर अपने कुछ साथियों को भी बुलाया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने राशि जब्त कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और इसकी सूचना आयकर अधिकारियों को दी।
बता दें कि इस मामले में 24 अक्टूबर को आईटी अधिकारियों पैसों के मालिक चंडीगढ़ के निवासी अशोक बंसल को आगे की जांच के लिए बुलाया था। मालिक बंसल अपने कर्मचारी के जरिए इतनी बड़ी राशि थैले में रखकर ले जाने के संबंध में संतोषजनक जवाब देने में ‘नाकामयाब’ रहा, जिसके बाद विभाग ने राशि जब्त कर ली और आगे की जांच के लिए अपने साथ ले गए।
Cisf seizes rs 58 lakh from delhi metro station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 26, 2021 | 07:33 PM
