Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो दखल देंगे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI का सख्त अल्टीमेटम!

Supreme Court Metro Station: छात्र प्रदर्शन के बीच बंद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर CJI सूर्यकांत ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दोपहर तक स्टेशन नहीं खोला गया तो सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करेगा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 23, 2026 | 12:38 PM

सुप्रीम कोर्ट (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

CJI Ultimatum Supreme Court Metro Station: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि अगर दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया, तो सुप्रीम कोर्ट इसमें दखल देगा। छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच इसके बंद होने को लेकर चिंताएं जताई गई थीं। दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण आम जनता और वकीलों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि वकीलों के पेश न होने पर आज सुप्रीम कोर्ट कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करेगा। चीफ जस्टिस ने कहा कि आज मेट्रो स्टेशन के बंद होने के कारण वकील समय पर कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। इसलिए आज सुप्रीम कोर्ट किसी भी मामले में आदेश नहीं देगा। इसी बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी 20 जुलाई को आयोजित सीजेपी के संसद चलो मार्च की एनआईए जांच की याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है।

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो ने सीजेपी के प्रदर्शन के चलते शहर के 16 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम समेत 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल जाएगी या मिलेगी राहत?

Delhi Metro का बड़ा अपडेट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज भी 16 प्रमुख स्टेशन बंद, list यहां देखें

कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें VIDEO

Delhi: Sixteen Delhi Metro stations were closed due to security concerns amid ongoing protests (Visuals from Mandi House Metro station) pic.twitter.com/Dxy0GdMEmc — IANS (@ians_india) July 23, 2026

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा

इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया था। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा दी गई थी।

VIDEO | The Delhi Metro has closed 16 stations till further notice. Security has been beefed up at several Metro stations in Central Delhi. Visuals from outside Patel Chowk station. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/iXgAkJCSUQ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया था कि अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें – इधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास

विपक्ष की प्रतिक्रिया

दिल्ली में संसद के बाहर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “आज लगातार तीसरे दिन हम देख रहे हैं कि दिल्ली भर में मेट्रो स्टेशन बंद किए जा रहे हैं। सरकार इस तरह काम नहीं कर सकती। दिल्ली घेराबंदी में है। संसद के अंदर और बाहर हमारी एक ही मांग है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। अगर सरकार को लगता है कि वह संसद के अंदर हमसे समझौता कर सकती है और साथ ही बाहर छात्रों की आवाज दबा सकती है, तो ऐसा कभी नहीं होगा। बाहर के लोगों की आवाज संसद के अंदर चुने हुए प्रतिनिधि उठा रहे हैं। हमारी मांग वही है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। कोई चर्चा नहीं, कोई बातचीत नहीं। पहले उन्हें इस्तीफा देना होगा। उसके बाद ही कोई चर्चा हो सकती है।”

Delhi: TMC MP Mahua Moitra says, “Today, for the third day, we are seeing metro stations being closed across Delhi. This is not the way a government can function. Delhi is under siege. Inside Parliament and outside Parliament, we have only one demand: Dharmendra Pradhan must… pic.twitter.com/RwqYYW99MI — IANS (@ians_india) July 23, 2026

इस बीच दिल्ली पुलिस ने संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में 10 एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं के संबंध में ये मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

Cji suryakant supreme court metro station reopen delhi metro

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 12:10 PM

Topics:  

  • CJI Surya Kant
  • Delhi
  • Delhi Metro
  • Delhi Metro station
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.