Delhi Assembly Budget Session: बजट से पहले आएगी CAG रिपोर्ट, विधानसभा में टकराएंगे ‘आप’-बीजेपी नेता!
डीटीसी के कामकाज पर सदन में रखी जाने वाली कैग रिपोर्ट में पिछली आप सरकार के कामकाज पर असहज टिप्पणियां हो सकती हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी और टकराव के हालात पैदा हो सकते हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र में बजट पेश होने से पहले बड़े हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि विधानसभा में बजट कल यानी मंगलवार को पेश किया जाएगा। जबकि, डीटीसी की कार्यशैली को लेकर कैग रिपोर्ट विधानसभा में दस्तक देगी।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अनुसार 24 से 28 मार्च तक चलने वाले सत्र के पहले दिन डीटीसी के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सत्र आगामी वित्तीय वर्ष की वित्तीय नीतियों और विकास का रोडमैप तय करेगा। बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में हंगामा होने की संभावना है।
नारेबाजी और टकराव की संभावना
डीटीसी के कामकाज पर सदन में रखी जाने वाली कैग रिपोर्ट में पिछली आप सरकार के कामकाज पर असहज टिप्पणियां हो सकती हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी और टकराव के हालात पैदा हो सकते हैं। इससे पहले शराब नीति और स्वास्थ्य स्थिति पर कैग की रिपोर्ट सदन में रखी जा चुकी है। यह तीसरी रिपोर्ट है जो नई सरकार सदन में रखने जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
क्या बोले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि 28 मार्च तक चलने वाले सत्र को जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। बजट सत्र के दूसरे दिन 25 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। 26 मार्च को इस पर चर्चा होगी और 27 मार्च को विधानसभा में बजट को मंजूरी दी जाएगी। 28 मार्च को निजी विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। 25 मार्च को छोड़कर सत्र के बाकी दिनों में प्रश्नकाल भी होगा, जिसमें मंत्री सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।
दिल्ली एनसीआर से संबंंधित सभी ताज़ा तरीन ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बजट को लेकर क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बजट की रूपरेखा बताई है। उन्होंने इस बजट को ‘विकसित दिल्ली बजट’ करार देते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
