Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद चारों तरफ फैली आग, कई लोग हताहत- देखें भयावह VIDEO

Red Fort Blast Video: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 11, 2025 | 10:23 AM

लाल किले के पास धमाके के बाद चारों तरफ फैली आग, कई लोग हताहत- देखें भयावह VIDEO

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Red Fort Blast Video: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम को एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद वहां भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कई लोगों के घायल होने की खबर भी है।

देखें वीडियो

दिल्ली पुलिस की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और भीड़ को वहां से हटाया। लाल किले और चांदनी चौक के आसपास का इलाका सामान्य दिनों में अत्यधिक भीड़भाड़ वाला रहता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में एहतियातन घेराबंदी कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

Mahindra की डबल रणनीति, नई SUV लॉन्च और इलेक्ट्रिक कारों में रिकॉर्ड बिक्री, मिलेगी घर पर सर्विस

2026 का सबसे बड़ा डील, 1000 करोड़ में बिका दिल्ली का ‘टिहरी हाउस’, जानें कौन हैं इसके मालिक मनुजेंद्र शाह

AI Impact Summit 2026 का क्या होगा नौकरियों पर असर? जानिए दिल्ली में होने वाले इस इवेंट से जुड़ी अहम जानकारी

आज की ताजा खबर 13 फरवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई।#RedFortBlast #breakingnews‌ #Video pic.twitter.com/ttY5JwqvT6 — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) November 10, 2025
Big explosion reported near Red Fort in Delhi. Authorities rush to the spot. More details awaitedA major blast heard near Delhi’s iconic Red Fort. Police and emergency teams on the scene. Investigation underway. continues.#BreakingNews. #Delhi #RedFort pic.twitter.com/zmtxGupIIN — The Media Times (@themediatimes_) November 10, 2025

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके की सूचना उन्हें शाम को मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास की अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई।

यह भी पढ़ें- जयपुर में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन छत गिरने से मचा हड़कंप, 5 से 7 मजदूर दबे

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

Blast in car near red fort in delhi blast in delhi watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2025 | 07:30 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Delhi
  • Delhi Blast

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.