-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Strategy In Delhi Assembly Elections Top Leaders Got Responsibilities
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति, आला नेताओं को मिली खास जिम्मेदारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और सांसदों को दिल्ली के हर क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में वोट बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस बार के चुनावों में स्थानीय नेताओं से लेकर पार्टी के आला नेताओं तक को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और सांसदों को दिल्ली के हर क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में वोट बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि इन नेताओं को चुनाव प्रचार से दूर रहकर लोगों के बीच काम करना है।

दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह तय किया गया है कि इस बार का दिल्ली चुनाव बीजेपी के पक्ष में आने के लिए पूरी कोशिश करनी है। जिसके लिए हर सीट पर पिछले चुनाव के मुकाबले 20 हजार वोट ज्यादा लाने का लक्ष्य रखा गया है। हर बूथ पर कम से कम 50 प्रतिशत वोट बीजेपी को मिले यह सुनिश्चित करना पार्टी का काम है।
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों, पड़ोसी राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर नेता को दो विधानसभा क्षेत्र सौंपे गए हैं जैसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दिल्ली कैंट और वजीरपुर, भूपेंद्र यादव को महरौली और बिजवासन आदि। जानकारी के अनुसार करीब 27 नेताओं को 54 विधानसभा सीटों पर काम करना है।

वहीं पार्टी ने दिल्ली में रहने वाले दूसरे राज्यों से जुड़े मतदाताओं को लुभाने के लिए संबंधित राज्यों के विधायक, सांसद, मंत्रियों को भी जिम्मा सौंपा गया है। दिल्ली में तीन लाख तेलुगु वोटर हैं जिनके लिए आंध्र प्रदेश के बीजेपी और टीडीपी विधायक, सांसदों और मंत्रियों को कार्यभार सौंपा गया है। वहीं मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों के दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बीजेपी ने नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

साथ ही बीजेपी उन मतदाताओं की सूची भी तैयार करवा रही है जो दिल्ली से बाहर रहते हैं लेकिन उनका वोट दिल्ली में ही है। ताकि वह पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने आ सकें। इसके अलावा काम करने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
Bjp strategy in delhi assembly elections top leaders got responsibilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM


















