इंदौर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान पर FIR, धर्मपरिवर्तन के लिए उकसाने का मामला

Indore News: इंदौर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान पर व्हाट्सएप स्टेटस में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने के आरोप में BJP कार्यकर्ताओं की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।

Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रमीज खान अपने एक व्हाट्सएप स्टेटस के कारण मुसीबतों में फंस गए है। दरअसल रमीज खान ने खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यह FIR भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दर्ज की गई है। मामले की शुरुआत कुछ ऐसे हुई कि रमीज खान द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक मैसेज की वजह से हुई, जिसमें रमीज ने धर्म परिवर्तन और इस्लाम स्वीकारने संबंधी बातें लिखीं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com