PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

BJP National Office Bearers Meeting: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन आज संगठन की समीक्षा को लेकर अहम बैठक करेंगे। इससे पहले PM मोदी ने नई टीम के पदाधिकारियों से मुलाकात कर मार्गदर्शन दिया।
nitin nabin bjp organizational meeting
नितिन नबीन की नई टीम के साथ बैठकसौजन्य-एक्स
Published on
Updated on

BJP New Team Nitin Nabin: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज संगठन की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे। इस अहम बैठक पर सभी की नजर है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न हुई।

इस दौरान प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी ने भी पार्टी की बैठक में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए पर केंद्रित होती हैं, जिनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करना होता है। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।

देशभर में स्पेशल टीमों का गठन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नवगठित टीम की पहली राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में यह फैसला किया गया कि भाजपा देशभर में स्पेशल टीमों का गठन करेगी और उनके माध्यम से जेन-जी को साधने का प्रयास करेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीमों के गठन का भी फैसला किया गया जिससे वे खुद को पार्टी में उपेक्षित न समझें और भाजपा संगठन की मजबूती के लिए पहले की तरह। कार्य करते रहें। बैठक में कांग्रेस के उस निर्णय की भी आलोचना की गई, जिसमें कांग्रेस कार्यसमिति ने वंदेमातरम के केवल पहले दो अंतरों को गाने का निर्णय किया है।

nitin nabin bjp organizational meeting
क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

कांग्रेस के खिलाफ करेंगे आंदोलन

कांग्रेस कार्यसमिति के इस फैसले को देशविरोधी करार देते हुए भाजपा की नवगठित टीम ने इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन करने का भी फैसला किया है। इस बैठक में नितिन नबीन के साथ ही पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, स्मृति ईरानी सहित सभी 51 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने नवगठित टीम से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन भी किया।

10 बिंदुओं वाला संकल्प लिया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 'वंदे मातरम' को भारत का राष्ट्रगीत, भारत माता के प्रति भक्ति का प्रतीक, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है। यही वजह है कि भाजपा ने इसे लेकर 10 बिंदुओं वाला संकल्प लिया है।

इसमें कांग्रेस कार्यसमिति के वंदेमातरम के पहले दो ही छंद गाने की निंदा और विरोध शामिल है। प्रस्ताव में महात्मा गांधी के उस बयान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प शामिल है, जिसमें उन्होंने 'वंदे मातरम' को 'साम्राज्यवाद-विरोधी नारे' और 'सबसे शुद्ध राष्ट्रीय भावना' से जुड़ा हुआ करार दिया था।

nitin nabin bjp organizational meeting
एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे

वहीं, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा के पश्चात पहली पदाधिकारी बैठक भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि पहली पदाधिकारी बैठक में पहला प्रस्ताव भारत के गौरव, वंदे मातरम् के महामंत्र के सम्मान में पारित हुआ है। आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ महीनों में वंदे मातरम् को लेकर कुछ ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं। यह वर्ष वंदे मातरम् के 150 साल पूरे के रूप में मनाया जा रहा है।

वंदे मातरम् के मूल मंत्र में देश है

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के कोने-कोने में वंदे मातरम् के प्रति सम्मान, भाव और उसके प्रति एक भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है। वंदे मातरम् के मूल मंत्र में देश है, देशभक्ति है।

इस दौरान भाजपा ने 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए कांग्रेस कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को केवल पहले दो पदों तक सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा की। भाजपा ‘वंदे मातरम्’ को भारत की राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com