भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा... खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?

BJP MP Sambit Patra ने JPSC छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की कथित चुप्पी, संसद में हंगामे और विपक्ष के रवैये को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा न होने का भी मुद्दा उठाया।
sambit patra slams congress over jpsc protest
संबित पात्रासौजन्य-IANS
Updated on

Sambit Patra Slams Congress: भारतीय जनता पार्टी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और उसके दोहरे रवैये पर जोरदार निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सवाल उठाए है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कांग्रेस ने प्रियांक खरगे के एक भाषण को अमानवीय करार दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन का मजाक बनाया।

सांसद संबित पात्रा ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे ने घंटों भाषण दिया। लेकिन जब उनके बेटे ऐसे अमानवीय भाषण देते है तब पार्टी के नेता चुप है। झारखंड को देखिए। हर दिन हजारों छात्र सोशल मीडिया के जरिए विरोध कर रहे हैं और हम उनके आंदोलन को देख रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में एक शब्द भी नहीं कहा है, और न ही संसद में यह मुद्दा उठाया है। एक तख्ती भी मकर द्वार पर झारखंड JPSC पेपर लीक मामले की नहीं थी। क्योंकि यह सिलेक्टिव राजनीति कर रहे है। लोकसभा में जो बिल पास हुए उस पर एक भी चर्चा नहीं हुई।

कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर चुप क्यों?

सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस के दोहरे रवैये का जिक्र करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी का दोहरा रवैया है। झारखंड में हजारों छात्र रोजाना सोशल मीडिया के जरिए विरोध कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस पार्टी झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में एक शब्द भी नहीं बोल रही है। वे संसद में भी यह मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। क्योंकि यह कांग्रेस पार्टी बस इससे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।"

sambit patra slams congress over jpsc protest
ग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत

संसद के मॉनसून सत्र पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रश्नकाल को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा, "एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं लेकिन जब से सदन शुरू हुआ है, संसद में प्रश्नकाल नहीं हुआ है। लगभग किसी भी बिल पर चर्चा नहीं हो रही है। इसके पीछे कांग्रेस और INDIA गठबंधन की कुछ पार्टियों का व्यवहार है।"

कर्नाटक पेपर लीक पर प्रियांक खरगे की टिप्पणी अमानवीय

मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे की टिप्पणी को भी उन्होंने अमानवीय बताई। उन्होंने कहा, "जब कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में पेपर लीक को लेकर छात्रों ने विरोध किया और जब गृह मंत्री प्रियांक खरगे से पूछा गया कि क्या वह जिम्मेदारी लेंगे तो उन्होंने बड़े अहंकार से कहा कि पहले छात्रों को 25 दिन तक भूख हड़ताल करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे, और उसके बाद मैं अपने इस्तीफे के बारे में सोचूंगा। और अब तक, राहुल गांधी इस पर चुप हैं। आज भी, शायद वह संसद को चलने नहीं देंगे।"

sambit patra slams congress over jpsc protest
एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा

संबित पात्रा ने आगे कहा, देश में क्या संदेश जा रहा है? क्या ये मुद्दे गंभीर हैं या नहीं? कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में 'बैंकर बुक एविडेंस बिल, 2026' पेश किया। यह एक बड़ा सुधार है, और चूंकि बैंकिंग हर नागरिक से जुड़ी है, इसलिए लोगों को इसके प्रावधानों पर चर्चा सुनने का मौका मिलना चाहिए था। लेकिन संसद में हंगामे के कारण कोई चर्चा नहीं हो पाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com