Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल-तेजस्वी और महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी पहुंचे थाने

FIR Against Mahua Moitra: पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 30, 2025 | 09:42 AM

भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Ravindra Singh Negi: दिल्ली के मधु विहार थाने में यह शिकायत दी गई है। भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार के दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

रविंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक नारे लगाए। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गाली देकर इन्होंने देशवासियों को दुखी किया है। इसके अलावा जिस प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वह भी निंदनीय है। मैंने इन तीनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा विधायक ने लिखा, “मां का अपमान, हर भारतीय का अपमान है। हम चुप नहीं बैठेंगे! आज हमने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके साथ ही टीएमसी की सांसद द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ की गई मर्यादाहीन टिप्पणी के विरोध में भी शिकायत दर्ज की है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए।”

सम्बंधित ख़बरें

कई दिग्गजों की RJD से होगी छुट्टी? तेजस्वी यादव चलाएंगे सफाई अभियान, बिहार में मच गया सियासी हड़कंप

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘राहुल गांधी को बीच चौराहे फांसी…’, BRS नेता का विवादित बयान; CM रेवंत रेड्डी पर भी कड़ा प्रहार

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

दरभंगा से वायरल हुआ था वीडियो

इस पूरे विवाद की शुरुआत दरभंगा से हुए एक वीडियो के वायरल होने से हुई। इस वीडियो में दिख रहा था कि ‘वोटर अधिकार यात्रा‘ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस घटना के बाद भाजपा ने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा बादल फटने का सिलसिला, रामबन जिले में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, 3 की मौत

पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा न केवल शर्मनाक है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भी है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान रफीक नामक व्यक्ति की पहचान हुई है, जिसने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गाली-गलौज की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Bjp mla ravindra singh negi filed a complaint against rahul gandhi tejashwi yadav and mahua moitra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 09:42 AM

Topics:  

  • Mahua Moitra
  • Mahua Moitra Controversy
  • Rahul Gandhi
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.