Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली ब्लास्ट में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, अशोक के कंधे पर थी 3 बच्चे और बूढ़ी मां की जिम्मेदारी

Delhi Blast: अशोक की पत्नी और तीन छोटे बच्चे है। दो बेटियां और एक बेटा है। दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे। परिवार का पूरा खर्च उसी की नौकरी से चलता था। घटना के वक्त वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 11, 2025 | 04:14 PM

दिल्ली धमाके में मरने वाले अशोक कुमार की तस्वीर, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले अशोक कुमार (34 वर्ष) की मौत ने उनके पूरे परिवार को उजाड़ दिया। अशोक, जो दिल्ली में बस कंडक्टर का काम करते थे, रोज की तरह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। लेकिन उस दिन उनकी किस्मत ने साथ छोड़ दिया और धमाके ने सब कुछ खत्म कर दिया।

अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगरौला गांव में अशोक का पैतृक घर है। पिता का देहांत पहले ही हो चुका है, अब बूढ़ी मां और बाकी परिवार का सहारा सिर्फ अशोक थे। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं, लेकिन मां को अभी तक बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई। परिवार का कहना है कि मां की तबीयत नाज़ुक है, इसलिए फिलहाल सच छिपाकर रखा गया है।

दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे अशोक

अशोक की पत्नी और तीन छोटे बच्चे है। दो बेटियां और एक बेटा है। दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे। परिवार का पूरा खर्च उसी की नौकरी से चलता था। रिश्तेदारों के मुताबिक, वो हमारे जीजा लगते थे। बहुत मेहनती इंसान थे, ड्यूटी खत्म करके रोज परिवार के लिए सामान लेकर लौटते थे। सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसी मौत होगी।

गांप में परिजनों से पूछताछ

अशोक के चचेरे भाई सोमपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने टीवी पर खबर आने के बाद ही गांव में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि हमें टीवी से पता चला कि दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा का एक व्यक्ति मारा गया है। कुछ देर बाद पुलिस आई और नाम की पुष्टि की। ये नाकामी है, इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। परिवार ने मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे और दोषियों को जल्द सजा दिलाए। गांव में लोगों का कहना है कि अशोक जैसा सीधा-सादा आदमी आतंकियों की साजिश का शिकार हो गया।

गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मंगरौला गांव में मातम छा गया। पूरे गांव के लोग अशोक के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। महिलाएं रो-रोकर बेहाल हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि जो कल तक रोज फोन करके हालचाल लेता था, आज नहीं रहा। परिवार के करीबी बताते हैं कि अशोक की मौत की पुष्टि होने के बाद उनकी पत्नी और भाई दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाने की तैयारी की जा रही है।

छोटे भाई और बूढ़ी मां की भी संभाल रहे थे जिम्मेदारी

अशोक न केवल अपने बच्चों और पत्नी का सहारा थे, बल्कि अपने छोटे भाई और बूढ़ी मां की भी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर था। रिश्तेदारों के मुताबिक, वो अक्सर कहते थे- जब तक हाथ-पैर चलते हैं, सबको संभाल लूंगा। लेकिन अब वह कंधा ही नहीं रहा जिस पर पूरा परिवार टिका था। गांव के प्रधान ने कहा कि “अशोक का जाना हमारे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। सरकार को चाहिए कि ऐसे परिवारों की मदद के लिए स्थायी व्यवस्था करे।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast ने छोड़े सात सुलगते सवाल, कौन देगा जवाब…मोदी-शाह या डोभाल?

टीवी पर धमाके की खबर

अशोक के घर वालों ने बताया कि कल ही अशोक का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि बस कुछ ही देर में घर पहुंच रहा हूं। बच्चों के लिए बिस्किट और दूध ले लिया है। कुछ ही देर बाद टीवी पर धमाके की खबर आई।

Ashok kumar of amroha up died in the red fort blast in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • Blasts
  • Delhi
  • Delhi Blast
  • Delhi News

सम्बंधित ख़बरें

1

40 किलो बारूद और दहलाने की बड़ी साजिश! लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह का बड़ा खुलासा

2

सीरिया के होम्स में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 6 की मौत; 20 से अधिक लोग घायल

3

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा अवसर, देर की तो हाथ से निकल जाएगा मौका

4

सेंटा क्लॉज हुए बेहोश…आप नेताओं ने बचाई जान! पुलिस ने दर्ज कर दी FIR…तो दिल्ली में मच गया बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.