Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर मंतर से अरविंद केजरीवाल का BJP और RSS पर सीधा वार, मोहन भागवत के लिए दाग दिए ये 5 बड़े सवाल

जंतर मंतर पर आयोजित 'जनता की अदालत' कार्यक्रम में केजरीवाल ने भाजपा और आरएसएस पर सीधा वार करते हुए मोहन भागवत के लिए ये 5 बड़े सवाल दाग दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ते जाएं इस खबर को अंत तक।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Sep 22, 2024 | 06:06 PM

अरविंद केजरीवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों और उनके मंत्रियों को जेल में डालने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने सीधे तौर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत को संबोधित करते हुए पांच बड़े सवाल दाग दिए है, जिनमें लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, भाजपा-आरएसएस के रिश्ते और 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट के नियमों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए।

जनता की अदालत कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि हम ईमानदारी से सरकार चला रहे थे, हमने जनता को कई सुविधाएं दीं. बिजली फ्री की, पानी फ्री किया, महिलाओं के लिए बस फ्री की. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्राएं करवाईं. अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक और शानदार स्कूल बनाए. 10 वर्षों तक ईमानदारी से काम किया, तो नरेंद्र मोदी को लगने लगा कि इनसे जीतना है तो ईमानदारी पर चोट करो. इसलिए उन्होंने हम पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए. हमारे मंत्रियों और नेताओं को चुन-चुनकर जेल में डालने का काम किया।

ये भी पढ़ें – दिल्ली की तीसरी महिला CM बनीं आतिशी, AAP के इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

सम्बंधित ख़बरें

जज पसंद नहीं तो केस हटा दोगे? लालू यादव का जिक्र कर CBI ने केजरीवाल की दलीलें कीं फेल, हाई कोर्ट में क्या हुआ?

9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव

इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप

नवभारत निशानेबाज: प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के बाद, राघव चड्डा पर गिरी गाज

केजरीवाल के 5 बड़े सवाल

1. लोकतंत्र के लिए खतरा : प्रधानमंत्री मोदी पर ईडी और सीबीआई के डर से विपक्षी नेताओं को तोड़ने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछा, “क्या यह लोकतंत्र के लिए सही है?”

2. भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल करना : अरविंद केजरीवील ने कहा कि जिन नेताओं को पहले भ्रष्ट बताया गया, उन्हीं को भाजपा में शामिल किया गया। “क्या RSS इस प्रकार की राजनीति से सहमत है?”

3. भाजपा की नैतिक जिम्मेदारी : केजरीवाल ने RSS की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या RSS ने मोदी जी से कभी कहा कि वे गलत रास्ते पर न चलें?”

4. जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया : जेपी नड्डा के “BJP को अब RSS की जरूरत नहीं” वाले बयान पर केजरीवाल ने RSS की भावनाओं को लेकर सवाल उठाया।

5. 75 साल के नियम पर प्रश्न : केजरीवाल ने भाजपा में 75 साल की उम्र के रिटायरमेंट नियम पर सवाल करते हुए पूछा, “क्यों मोदी जी पर यह नियम लागू नहीं होता?”

ये भी पढ़ें – दिल्ली CM आतिशी को भाजपा ने दी बधाई, पर लगाया यह आरोप

Arvind kajriwal jibes in bjp and rss ask 5 big questions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 06:00 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Mohan Bhagwat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.