वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ AIMPLB ने खोला मोर्चा, करेंगे देशव्यापी आंदोलन
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से देश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया है। पटना से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा देशव्यापी आंदोलन
नई दिल्ली : वक्फ बोॉर्ड संशोशन विधेयक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपत्ति जताई है। बोर्ड ने संशोधन विधेयक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए देश व्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर दी है। हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पंजाब और झारखंड में भी आंदोलन किया जाएगा।
बोर्ड के कार्यालय सचिव मोहम्मद वकारउद्दीन लतीफी ने बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली में 17 मार्च को विधेयक के खिलाफ सफल विरोध प्रदर्शन के बाद अब फिर से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। अलग-अलग राज्यों और तारीखों पर सभी को एकजुट होकर देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाना होगा।
संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीकों से होगा विरोध
एआईएमपीएलबी के बयान में कहा गया है कि बोर्ड की 31 सदस्यी कार्रवाई समिति ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक जो कि विवादास्सपद, भेदभावपूर्ण और नुकसानदायक है उसकी हम सभी संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध करेंगे। यह भी ऐलान किया गया है कि पहला आंदोलन पटना में 26 मार्च को किया जाएगा और दूसरा 29 मार्च को विजयवाड़ा में विधानसभाओं के बाहर पूरे जनबल के साथ किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
