- Hindi News »
- Delhi »
- Agrata Pavitra Marriage Who Is Kumar Vishwas Son In Law Pavitra Khandelwal And Agrata Sharma
Agrata-Pavitra Marriage: कौन हैं कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल? इतनी बड़ी कंपनी की डायरेक्टर हैं अग्रता शर्मा
हिंदी के सबसे बड़े कवि विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं। अग्रता पवित्र खंडेलवाल के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। ऐसे में लोग यह जानने को भी उत्सुक हैं कि अग्रता शर्मा...
- Written By: अभिषेक सिंह

अग्रता और पवित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हिंदी के सबसे बड़े कवियों में से एक कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं। अग्रता अपने पति पवित्र खंडेलवाल के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। पवित्र खंडेलवाल पेशे से बिजनेसमैन हैं। अग्रता और पवित्र की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई।
यह शादी रविवार को हुई। शादी के तुरंत बाद ही उनकी साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग अग्रता और पवित्र को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही लोग यह जानने को भी उत्सुक हैं कि अग्रता क्या करती हैं और पवित्र खंडेलवाल कौन हैं।।।
क्या करती हैं अग्रता शर्मा?
कवि कुमार विश्वास की पत्नी का नाम मंजू शर्मा है। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम अग्रता शर्मा है, जबकि छोटी बेटी का नाम कुहू शर्मा है। अग्रता शर्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। वहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक में एडमिशन लिया और बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
इसके बाद उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर्स कोर्स किया। पढ़ाई में वह काफी अच्छी रही हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ‘डिजिटल खिड़की’ कंपनी की डायरेक्टर बन गईं। कुमार की छोटी बेटी ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई की है। उन्होंने वहां किंग्स कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। उन्होंने भी वहीं से बीएससी की डिग्री हासिल की है।
कौन हैं पवित्र खंडेलवाल?
अग्रता शर्मा के पति पवित्र खंडेलवाल की बात करें तो वह एक सफल बिजनेसमैन हैं। उन्होंने बिजनेस की दुनिया में नया मुकाम हासिल किया है। उनकी कंपनियां अलग-अलग सेक्टर में काम कर रही हैं। वह खुद भी कई प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। उन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। उनके बिजनेस स्किल्स की खूब तारीफ हुई है।
देश की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शादी में जुटे सेलेब्रिटीज
अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की शादी में कई सेलेब्रिटीज जुटे। बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर और सोनू निगम भी वहां मौजूद थे। उन्होंने अपने गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों ने उनके गानों का खूब लुत्फ उठाया। कुमार विश्वास ने शादी समारोह में खूब डांस किया। इस शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान जुटे थे। करीब 200 मेहमान वहां मौजूद थे।
Agrata pavitra marriage who is kumar vishwas son in law pavitra khandelwal and agrata sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














