अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला, बाइक से मामूली टक्कर के बाद मचा बवाल
Delhi News: तिलक नगर में मामूली टक्कर के बाद अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला हुआ। पुलिस ने कार के बोनट और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
अभिनव अरोड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhinav Arora Father Clash: राजधानी दिल्ली में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 10 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला कर दिया गया। यह मामला पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके का है, जहां 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे एक मामूली सड़क दुर्घटना ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, अभिनव के पिता अपनी कार चला रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पास में खड़ी एक बाइक से हल्के तौर पर टकरा गई।
इस छोटी सी घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोग भड़क गए और कार चालक पर लापरवाही से ड्राइविंग करने का आरोप लगाने लगे जिसके चलते विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी।
मामूली टक्कर से बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक के पास खड़े लोगों का कहना था कि कार तेज रफ्तार में थी और इससे उन्हें चोट लग सकती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घटना के समय अभिनव अरोड़ा कार में मौजूद नहीं थे, जिससे वह इस पूरे विवाद से सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुए। मामला 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
कार पर किया गया हमला
दिल्ली पुलिस के अनुसार, बहस के दौरान कुछ लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के बोनट और खिड़कियों पर धातु के कड़े से वार किया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। स्थिति बिगड़ती देख कार चालक ने तुरंत PCR को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें: मथुरा बोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही, संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
