Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर-मंतर पर तनाव! दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में कैसे पहुंचा पत्थरों से लदा ट्रक, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Abhijeet Dipke's Video: NEET पेपर लीक विरोध के बीच संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर पत्थरों से भरे ट्रक रखने का दावा किया गया है। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 20, 2026 | 09:00 AM

जंतर-मंतर पर पत्थरों से लदा ट्रक (सौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब@abhijeet_dipke)

Follow Us
Follow Us:

Abhijeet Dipke Jantar Mantar Truck Full of Stones: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 1 महीने से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज 20 जुलाई, सोमवार सुबह 9 बजे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हजारों की संख्या में जनता संसद मार्च करने जा रही है। इस मार्च के शुरू होने से पहले जंतर-मंतर पर पत्थरों से भरा ट्रक देखा गया, जिससे प्रदर्शन में खलल डालने की घटना की संभावना जताई जा रही है।

अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए बताया कि जंतर-मंतर पर संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक लाया गया है। उन्होंने लिखा, ” हमें जानकारी मिली है कि अधिकारी कुछ बहुत बुरा करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें वे गुंडों को विरोध प्रदर्शन में गड़बड़ी करने देंगे और फिर इसका दोष शांतिपूर्ण CJP प्रदर्शनकारियों पर मढ़ देंगे।”

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा, “पत्थरों से लदे ट्रक जंतर-मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस अधिकारी क्या करने की फिराक में हैं? क्या वे शांतिपूर्ण कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करवाने की साजिश रच रहे हैं?”

सम्बंधित ख़बरें

‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO

CJP प्रवक्ता के ‘मैंने बर्गर क्यों खाया’ वीडियो पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- क्या लोगों को लाठी खाने…

Explainer: सड़कों पर हजारों युवा और बैकफुट पर प्रशासन, CJP के प्रदर्शन ने कैसे बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किलें?

गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज

Truck loaded with stones have been parked at Jantar Mantar. What are the police authorities upto? Are they orchestrating stone-pelting on the peaceful CJP protesters? pic.twitter.com/luwTkVWI7S — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 20, 2026

अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान गुंडे हिंसा फैलाने की कोशिश कर सकते है और दिल्ली पुलिस इसका ठीकरा प्रदर्शनकारियों पर थोंपने की प्लानिंग कर रही है। इसी के साथ एक और वीडियो अभिजीत दीपके ने शेयर किया है, जिसमें एक टूटी हुई कार जंतर-मंतर पर लाकर रखी गई है। हालांकि, टूटी हुई कार को रखे जाने का उद्देश्य अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वहां मौजूद लोगों का दावा है कि यह कार इससे पहले यहां नहीं थी। कार को सोमवार की सुबह 4 बजे की करीब लाकर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अभिजीत दीपके पोस्ट (सौजन्य-एक्स)

यह भी पढ़ें – दिल्ली में संसद मार्च पर हाई अलर्ट, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, विजय चौक से PM आवास तक ‘नो-गो जोन’! VIDEO

दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए! जंतर-मंतर पर पहले ही पत्थरों से लदा एक ट्रक और एक क्षतिग्रस्त वैन रख दी गई है। जल्द ही, ‘गोदी मीडिया’ ऐसी खबरें चलाएगा जिनमें दावा किया जाएगा कि प्रदर्शनकारियों ने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए वैन में तोड़-फोड़ की।”

Shame on Delhi Police! A truck loaded with stones and a wrecked van have already been placed at Jantar Mantar. Soon, the Godi media will run stories claiming that the protesters vandalised the van to defame this peaceful protest. pic.twitter.com/5ZOPOLHm8v — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 20, 2026

पूरा देश जानता है कि आज यानी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी हजारों समर्थकों के साथ मार्च करने जा रहा है। इस मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मयों को तैनात किया गया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली है और इसी के चलते धारा 163 लागू की गई है। लेकिन ऐसे में दिल्ली पुलिस के आंखों के सामने पत्थरों से भरा ट्रक प्रदर्शन की जगह पर पहुंचना बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी उस ट्रक को वहां से नहीं हटाया गया, जो कि इन दावों को और ठोस करने की वजह देती है।

Abhijeet dipke alleges stone truck at jantar mantar before parliament march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 08:44 AM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • Delhi Police
  • Jantar Mantar
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.