Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CJP प्रवक्ता के ‘मैंने बर्गर क्यों खाया’ वीडियो पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- क्या लोगों को लाठी खाने…

Vijeta Dahiya Burger Viral Video: दिल्ली प्रदर्शन के दौरान सीजेपी प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते वीडियो वायरल होने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने घेरा। पूछा- क्या आपकी कोई जवाबदेही नहीं है?

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 01:12 PM

सीजेपी प्रवक्ता विजेता दहिया और प्रियंका चतुर्वेदी (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Priyanka Chaturvedi On Vijeta Dahiya Burger Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार (20 जुलाई) को आयोजित ‘संसद मार्च’ और भीषण विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच चल रही झड़पों के बीच सीजेपी प्रवक्ता नेताजी सुभाष पैलेस मेट्रो स्टेशन पर आराम से बर्गर खाते नजर आए।

इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सवाल उठाया कि क्या सीजेपी नेताओं ने सड़कों पर उतरे युवाओं और छात्रों को केवल पुलिस की लाठियां खाने के लिए लावारिस छोड़ दिया है।

So, spokesperson of CJP, Vijeta Dahiya, the one who kept dancing on every platform, who abused Swami Premanand Maharaj did not participate in the protests yesterday? Is that correct? — Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) July 21, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश

पुणे मनपा का अवैध निर्माणों पर बड़ा हथौड़ा: मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट पक्का अतिक्रमण ध्वस्त, अलर्ट जारी

वांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी

मुंबई में AI से रुकेगा अवैध निर्माण, लागू होगी E-Waste नीति; BMC महासभा ने तिवाना के 3 प्रस्तावों को दी मंजूरी

हर मंच पर नाचने वाले नेता कल कहां गायब थे?

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीजेपी प्रवक्ता की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए लिखा, “हर मंच पर नाचते-गाते रहने वाले और पूर्व में स्वामी प्रेमानंद महाराज का अपमान करने वाले सीजेपी प्रवक्ता विजेता दहिया क्या कल के मुख्य विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे? क्या यह बात पूरी तरह सच है?”

ये भी पढ़ें- ना पासपोर्ट ना वीजा फिर भी मुंबई में डेरा! मुंबई में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 37 अवैध बांग्लादेशी

एक यूजर द्वारा बर्गर खाने की पुष्टि किए जाने पर प्रियंका ने आगे लिखा कि विजेता का एक अजीबोगरीब बयान भी सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि चूंकि वे कोई निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं हैं, इसलिए उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वे किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। प्रियंका ने चुभता सवाल पूछा कि क्या जनता और छात्रों का नेतृत्व करने का दावा करने वाले नेताओं में कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बची है?

Dahiya is shamelessly defending why he was enjoying burger and not at the sansad march. ‘Ye meri naukri hai kya. Tumne mujhe elect kiya hai kya. Mujhe politics mein nahi aana. Mere responsibility nahi tumhare jaise bewakoofon ko appease karun Main burger khaunga’ pic.twitter.com/rkS6spPre7 — 🍉 (@DelhiIsNotFar) July 21, 2026

कई रातों से सोया नहीं था, विजेता दहिया की सफाई

पूरा विवाद सोमवार दोपहर करीब 2 बजे का है, जब जंतर-मंतर पर तनाव चरम पर था। उसी दौरान नेताजी सुभाष पैलेस मेट्रो स्टेशन पर आयुष और ऋतिक नाम के दो युवकों ने विजेता को बर्गर खाते हुए कैमरे में कैद कर लिया और उनसे सवाल किया कि वे आंदोलन स्थल पर क्यों नहीं हैं। युवकों ने आरोप लगाया कि नेताओं ने आम जनता को लाठियां खाने के लिए छोड़ दिया है और खुद आराम फरमा रहे हैं।

मामला गर्माने के बाद विजेता दहिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दिनों और रातों से लगातार जाग रहे थे और सो नहीं पाए थे, जिसके चलते शारीरिक थकान के कारण वे जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके। हालांकि, उनके इस तर्क से असंतोष थमा नहीं है और अब छात्रों के साथ-साथ कई राजनीतिक दल भी सीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

Priyanka chaturvedi slams cjp spokesperson vijeta dahiya burger viral video delhi protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:12 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Priyanka Chaturvedi
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.