-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Wife Killed Husband In Meerut With Lover
Meerut Crime News: Youtube और Google पर सर्च कर बनाया प्लान…महिला ने प्रेमी संग मिलकर कर डाली खौफनाक वारदात
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को बचाने की नई कहानी गढ़ी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद राज खुल गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मेरठ में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने पुलिस से बचने के लिए ऐसी कहानी गढ़ी कि खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
मेरठ में प्रेमी के इश्क में अंधी पत्नी ने अपने सुहाग को अपने ही हाथों मौत की नींद सुला दी। इस वारदात का उसे कोई पछतावा नहीं था बल्कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उसने नाटकीय तरीके से खुद को बचाने के लिए एक कहानी भी गढ़ डाली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह का खुलासा हुआ तो आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पत्नी का गांव के अमरदीप के साथ था प्रेम संबंध
जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप (25) पत्नी रविता के साथ रहता था। रविता का गांव के ही अमरदीप के साथ प्रेम संबंध हो गया था। काफी दिनों से दोनों के बीच मेलजोल और प्रेम संबंध चल रहा था। इस पर रविता ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर एक साजिश रची।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
ताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
पहले गला दबाया फिर सांप से डसवाया…
हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने पहले अमित की गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी मौत के बाद महिला ने अमित के बिस्तर के नीचे वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप दबाकर रख दिया। पति के नीचे दबा होने के कारण सांप ने उसे कई बार डसा। महिला ने सांप से डसवाने के बाद सुबह शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया और साजिश के तहत रोना शुरू कर दिया। लोगों ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची और उसे जहरीला सांप भी मिला। पुलिस को भी पहले लगा कि सांप के काटने से युवक की मौत हुई है।
पोस्टमार्टम में मौत की वजह सामने आई
पुलिस ने वारदात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत जहर से नहीं बल्कि पहले ही गला दबाने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस को साजिश का शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की। इस पर महिला और उसके प्रेमी ने ये खतरनाक राज खोला तो ग्रामीण और पुलिस सभी दंग रह गए।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Youtube और Google पर सर्च कर लिया आईडिया
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने हत्या की साजिश को बाकायदा प्लान किया था। कई दिन दोनों ने Youtube और Google पर हत्या की खबरें और तरीकों को सर्च किया। यहीं से उन्हें वाइपर सांप जो कि काफी जहरीला होता है उसके बारे में पता चला और फिर दोनों ने एक खतरनाक प्लान बनाया। आरोपियों ने महमूदपुर सिखेड़ा के एक सपेरे से वाइपर सांप एक हजार रुपये में खरीदा था। वन विभाग ने सांप को जंगल में छोड़ दिया है।
Wife killed husband in meerut with lover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Jul 28, 2026 | 06:39 PMअब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
Jul 28, 2026 | 06:31 PMअगर मैं होता तो…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच वायरल हुआ विकास दिव्यकीर्ति, बताया- कैसे सुधरेगी व्यवस्था
Jul 28, 2026 | 06:27 PMपाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Jul 28, 2026 | 06:26 PM‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले रिलीज होगा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक
Jul 28, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM













