-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Wife Killed Her Husband Along With Her Lover In Meerut
इश्क-मोहब्बत, शादी-धोखा और कत्ल…जिसे दिलोजान से चाहता था सौरभ उसी ने दिल में उतार दिया खंजर, पढ़िए मेरठ से आई ‘हॉरर लव स्टोरी’
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाकू सीधे दिल पर मारा गया, जिससे सौरभ की मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शाम को ही घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बेडरूम में खून के धब्बे मिले।

मुस्कान और सौरभ (सोर्स- सोशल मीडिया)
मेरठ: इश्क-मोहब्बत, शादी-धोखा और कत्ल। संबंधों के बीच साजिश और हत्या का सबसे ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। जिले के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 15 दिन पहले एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। ऊपर से पूरे ड्रम में सीमेंट-धूल का घोल भर दिया। इसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी शिमला घूमने चले गए।
शिमला से लौटने पर महिला ने अपराधबोध के वशीभूत होकर हत्या की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रम में सौरभ का शव सीमेंट में इस कदर जम गया था कि उसे निकालने में घंटों लग गए। देर रात पुलिस और डॉक्टरों ने कुछ विशेषज्ञों की मदद से सीमेंट में जमे सौरभ के शव के टुकड़ों को किसी तरह अलग किया।
ड्रम से बरामद हुआ कटा सिर
पुलिस जांच में पता चला है कि शव के टुकड़ों को टाइल कटर या मांस काटने वाले धारदार हथियार से काटा गया था। हत्याकांड में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरे घर की गहनता से जांच की है। इसके अलावा देर रात सीमेंट को अलग कर शव के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। उसी ड्रम में सीमेंट में सौरभ का कटा हुआ सिर भी बरामद हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
सीधे दिल में उतार दिया खंज़र
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाकू सीधे दिल पर मारा गया, जिससे सौरभ की मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शाम को ही घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बेडरूम में खून के धब्बे मिले। घर की तलाशी लेने पर खून से सनी एक चादर भी बरामद हुई। माना जा रहा है कि इस चादर पर सौरभ का खून लगा है।
2016 में हुई थी लव मैरिज
10 साल पहले सोशल मीडिया पर सौरभ राजपूत का परिचय मास्टर कॉलोनी निवासी मुस्कान से हुआ था। दोनों में प्यार हो गया और 2016 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। कुछ समय तक दोनों अपने परिवार के साथ रहे, लेकिन फिर आए दिन विवाद होने लगे। सौरभ ने ब्रह्मपुरी में एक मकान किराए पर ले लिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी पीहू रहने लगी।
कैसे हुई साहिल की एंट्री
सौरभ ज्यादातर काम के सिलसिले में विदेश में रहता था और यहां मुस्कान का शास्त्री की कोठी अपार मेडिकल स्टोर वाली गली निवासी साहिल शुक्ला से प्रेम संबंध हो गया। करीब दो साल पहले सौरभ को इसकी भनक लगी और उसने इसका विरोध किया। मामला तलाक तक पहुंच गया और सौरभ ने मुस्कान को छोड़ने का फैसला कर लिया। दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और समझौता हो गया। मुस्कान ने इसके बाद भी अपने प्रेमी साहिल को नहीं छोड़ा।
सौरभ के लौटने से पहले साजिश
अब सौरभ को फिर से अपनी पत्नी के साहिल से संबंधों की जानकारी मिली। इस तरह फिर से विवाद शुरू हो गया। मुस्कान का जन्मदिन 25 फरवरी को था और सौरभ 24 फरवरी को लंदन से आया था। तब तक मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ को खत्म करने का प्लान बना लिया था। घर में और ड्रम मंगवाए गए थे। दोनों की योजना थी कि इस ड्रम को उठाकर नहर या जंगल में फेंक दिया जाएगा।
मौत के रूप में मिला मोहब्बत का सिला
सौरभ को इस बात की भनक तक नहीं थी कि जिस मुस्कान से वह दिलोजान से प्यार करता है, उसने ही उसे जान से मारने की साजिश रची है। मुस्कान ने सौरभ को दवा देकर बेहोश कर दिया और फिर अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसके सीने पर चाकू से कई वार किए। हत्या करने के बाद उसका सिर और शव के टुकड़े कर दिए। ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डाल दिया।
क्राइम की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर उसके ऊपर सीमेंट का घोल डाल दिया। फिलहाल ड्रम बरामद कर लिया गया है और शव को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Wife killed her husband along with her lover in meerut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Jul 28, 2026 | 06:39 PMअब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
Jul 28, 2026 | 06:31 PMअगर मैं होता तो…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच वायरल हुआ विकास दिव्यकीर्ति, बताया- कैसे सुधरेगी व्यवस्था
Jul 28, 2026 | 06:27 PMपाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Jul 28, 2026 | 06:26 PM‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले रिलीज होगा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक
Jul 28, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM













